home page

sarso rate today : सरसों के भाव में आई तेजी, इस राज्य में 7000 रुपये क्विंटल पहुंचे भाव

sarso price today : सरसों के दामों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। हर दिन सरसों के रेट (sarso price hike) प्रति क्विंटल के हिसाब से बढ़ते ही जा रहे हैं। इस समय कई राज्यों में एमएसपी से करीब 1400 रुपये ऊपर तक सरसों बेची जा रही है। एक राज्य में तो सरसों के रेट 7000 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं। इस समय पर सरसों के इतने ऊंचे भाव हर किसी को हैरान कर रहे हैं।

 | 
sarso rate today : सरसों के भाव में आई तेजी, इस राज्य में 7000 रुपये क्विंटल पहुंचे भाव

HR Breaking News - (sarso rate)। पिछले कई दिनों से किसानों ने सरसों को स्टॉक करके रखा हुआ था। इस समय भाव अधिक होने के कारण उनको मुनाफा भी मिल रहा है। कई जगह एमएसपी से ऊपर पहुंच चुके सरसों के दाम आगामी कुछ समय में और बढ़ सकते हैं।
 इस समय एक राज्य की कई मंडियों में (Sarso Mandi Bhav) सरसों के दाम 7000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। हालांकि अभी नई सरसों की आवक में कुछ समय बाकी है, तब तक सरसों के रेट कम होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

सबसे बड़े उत्पादक राज्य में सरसों के रेट-


राजस्थान सरसों का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। यहां पर भी सरसों के रेट (sarson ka taja bhav) हाई होना चौंकाने वाली बात है। इसका असर सरसों तेल (sarso tel ka rate) पर भी पड़ेगा।  


फिलहाल राजस्थान के टोंक जिले की मालपुरा मंडी में सरसों के अधिकतम दाम 6210 रुपये (sarson ka taja rate) प्रति क्विंटल के करीब हैं, जो इसके एमएसपी 5650 रुपये (sarso MSP) से ज्यादा हैं।  न्यूनतम रेट की बात करें तो यह 4965 रुपये प्रति क्विंटल है। इस तरह से राजस्थान में सरसों के औसत दाम करीब 5330 रुपये प्रति क्विंटल हैं। 

हरियाणा में सरसों का ताजा भाव -


हरियाणा की कई मंडियों में भी सरसों को भाव (mandi bhav today) इसके एसएसपी से काफी ऊपर है। रेवाड़ी मंडी में सरसों का अधिकतम भाव 6110 रुपये (sarso price haryana)  प्रति क्विंटल चल रहा है। कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा मंडी में अधिकतम भाव सरसों के एमएसपी  से थोड़ा ही ऊपर है जो 5600 रुपये प्रति क्विंटल है। 


उकलाना मंडी में कई किसाना सरसों को एमएसपी से भी कम रेट पर बेचने पर मजबूर हैं, यहां पर सरसों का अधिकतम और न्यूनतम रेट (sarso maximum price) बराबर चल रहा है जो लगभग 2225 रुपये प्रति क्विंटल है।

मध्य प्रदेश में सरसों के दामों की स्थिति-


मध्य प्रदेश की बीना मंडी में सरसों के अधिकतम भाव 7000 रुपये (sarso price in MP) प्रति क्विंटल पहुंच गए हैं। यहां न्यूनतम रेट 5010 रुपये प्रति क्विंटल है। यहीं की कोलारस मंडी में सरसों का अधिकतम और न्यूनतम रेट 5400 रुपये प्रति क्विंटल है। 


अगर बात करें गुजरात की धनेरा मंडी की तो यहां पर फिलहाल सरसों का अधिकतम भाव 5355 रुपये (sarso price in gujrat) क्विंटल है। हालांकि आगामी एक माह तक इनके बढ़ने की संभावना है। इसके बाद जैसे ही सरसों की नई आवक मंडियों में होगी तो देशभर में सरसों के दामों में गिरावट आ सकती है। देशभर की प्रमुख मंडियों में इस समय सरसों के रेट इस प्रकार हैं-


प्रमुख मंडियों में सरसों का ताजा भाव-


मंडी        न्यूनतम भाव     अधिकतम भाव 
मालपुरा        4965         6210 
जोधपुर         5026         5415 
बस्सी        4695         5535 
सूरतगढ़        5232         5239 
गोलूवाला        5625         5639 
इकलेरा        4820         5357 
खानपुर        5010         5729 
दूनी        4715         5123 
जैतसर        5161         5165 
बीना (MP)     5010        7000 

नोट : सरसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल में हैं।