Rajasthan में पड़ेगी भयंकर ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Rajasthan Ka Mausam : राजस्थान के मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब यहां पर तापमान में गिरावट दर्ज की जाने वाली है। ठंड बढ़ने की वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। खबर में जानिये राजस्थान के मौसम के बारे में पूरी जानकारी।
HR Breaking News - (Weather Update)। नए साल की शुरुआत के साथ साथ ठंड का सितम भी बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने बताया है कि धूप निकलने की वजह से लोगों को थोड़ी राहत मिलने वाली है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम होती नजर आ रही है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से राजस्थान के मौसम (Rajasthan Weather) की जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
सुबह और शाम के समय कंपकंपाती ठंड की वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि दोपहर में निकली धूप थोड़ी राहत जरूर प्रदान कर रही है। राज्य के कई हिस्सों में कोहरे की चादर छाई हुई है। इससे सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) के एक्सपर्ट्स का मानना है कि साफ आसमान और कम नमी के चलते अगले दो-तीन दिनों तक ठंड और भी ज्यादा बढ़ने वाली है।
कल कैसा रहेगा मौसम -
मौसम विभाग (Mausam Update) ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि 25 दिसंबर से एक बार फिर शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव शेखावाटी क्षेत्र पर देखने को मिलने वाला है। इसी को देखते हुए सीकर, चूरू, झुंझुनूं और नागौर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने साफतौर पर बताया है कि 25 दिसंबर से कोल्ड वेव का नया दौर शुरू होने वाला है। शेखावाटी और आसपास के इलाकों में तापमान 1 से 2 डिग्री तक कम हो सकता है। यलो अलर्ट के तहत लोगों को सावधान रहने की सलाह दी जा रही है।
पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव -
बाहर निकलते समय लोगों को गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है। इसकी वजह ये है कि पाला पड़ने की वजह से फसलों को नुकसान हो सकता है। राज्य के अन्य हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। 24 दिसंबर से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव की वजह से कुछ जगहों पर आंशिक बादल छाये रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। इससे न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ौतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि शेखावाटी को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में शीतलहर से राहत मिलने के आसार काफी कम हैं। सुबह-शाम सर्द हवाएं चलेंगी, जोकि ठंड को और भी ज्यादा बढ़ाने वाली है।
इन जिलों में रात का तापमान (Rajasthan Tempreature) 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। फतेहपुर, पिलानी और करौली जैसे इलाकों में पहले से ही सुबह-सवेरे ओस जम रही है, इसकी वजह से किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है। लोग घरों से निकलने में हिचकिचा रहे हैं और अलाव का सहारा ले रहे हैं। जयपुर सहित अलवर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और भरतपुर जैसे अन्य जिलों में भी कोहरा और ठंड का असर बना हुआ है। सुबह के समय विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
