hrbreakingnews.com

Sirsa News: फसल नुकसान के आकलन के लिए खेतों में जाएं अधिकारी, सरकार से मुआवजे की मांग

 
फसल नुकसान के आकलन के लिए खेतों में जाएं अधिकारी, सरकार से मुआवजे की मांग

Sirsa News: सिरसा में बारिश की कमी से फसलों को हुए नुकसान को लेकर इनेलो ने सिरसा जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग उठाई है. डबवाली विधायक आदित्य देवीलाल सोमवार को पार्टी जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के साथ जिला उपयुक्त शांतनु शर्मा से मिले और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा. विधायक ने जिले के सातों ब्लॉक के खेत खेत फसल नुकसान का सर्वे करने और रिपोर्ट सरकार को बेचकर प्रस्तावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है.

विधायक ने कहा कि बारिश नहीं होने से धान, नरमा और ग्वार की फसल में किसानों को नुकसान हुआ है. ग्वार की स्थिति इतनी खराब है कि किसान फसल को बचाने की उम्मीद छोड़कर खेतों की जुताई शुरू कर चुके हैं. धान ऊपर से हरा दिखाई दे रहा है लेकिन बालियों में दाना नहीं बन रहा. नरमा की फसल भी काली पड़ने लगी है और उखेड़ा रोग की शिकायतें भी सामने आ रही है.

इस दौरान उनके साथ जिला अध्यक्ष जसबीर सिंह जैसा साथ रहे. फसल का नुकसान वास्तविक आकलन कार्यालय में बैठकर नहीं हो सकता. अधिकारियों को खेतों में जाकर स्थिति भी देखनी चाहिए. उन्होंने सातों ब्लॉक में फसलों का सर्वे करने खराब फसल का क्षेत्रफल दर्ज करने और इस आधार पर किसानों को मुआवजा देने की मांग की है. 

डीसी ने मूल्यांकन करने का भरोसा दिया

विधायक के अनुसार जिला उपायुक्त ने फसल नुकसान का मूल्यांकन करने का भरोसा दिया है सभी एसडीएम और संबंधित विभागों के माध्यम से फसलों की स्थिति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी जाएगी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नहरी पानी पर्याप्त आने और फसल ठीक होने संबंधी बयान पर विधायक ने सवाल उठाए उन्होंने कहा कि खेतों की वास्तविक स्थिति अलग है ग्वार की फसल किसान जुतवा रहे हैं. धान में दाना नहीं बन रहा और नरमे में नुकसान हो रहा है.