Summer in UP : उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग का अलर्ट जारी, गर्मी मचाएगी तांडव
UP ka Mausam : उत्तर प्रदेश में इन दिनों लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के तापमान में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है। वर्तमान में प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। वहीं, मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान लगाया गया है कि आगामी दिनों में भी प्रदेश के तापमान में बढ़तोरी हो सकती है।
HR Breaking News (UP ka Weather) भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार उत्तर प्रदेश के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। वहीं, इस दौरान प्रदेश के बांदा व हमीरपुर में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। यहां का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, इस दौरान अयोध्या में न्यूनतम 11.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इसी के साथ बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ने पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की भी बात कही है।
वर्तमान में उत्तर प्रदेश के तापमान (temp in UP) में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मार्च महीने की शुरुआत में ही गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच रहा है। इस बीच भारत मौसम विभाग की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि अभी प्रदेश के तापमान में ठहराव होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। आगामी 3-4 दिनों तक उत्तर प्रदेश में तापमान में ऐसे ही बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसे में प्रदेश में गर्मी लोगों की परेशानी ओर ज्यादा बढ़ा सकती है।
उत्तर प्रदेश के मौसम (UP Weather Alert) की बात करें तो आज 3 मार्च को प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। साथ ही इस दौरान मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के सभी 75 जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। धूप के साथ आज दिन की शुरुआत हुई है। इस दौरान 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की भी विभाग ने संभावना जताई है। इसके अलावा कल व परसों यानी 4 व 5 मार्च को प्रदेश में मौसम ऐसा ही बने रहने का विभाग ने पूर्वानुमान जताया है।
जानें कहां बढ़ेगा तापमान
भारत मौसम विभाग (India Metrological Departyment) की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलती रहेगी। आज गाजियाबाद, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, बरेली, अमेठी, रामपुर, रायबरेली, देवरिया, वाराणसी, मुरादाबाद, कुशीनगर, बस्ती, ललितपुर, झांसी, गोरखपुर, श्रावस्ती, प्रतापगढ़, इटावा, प्रयागराज, अयोध्या, मुजफ्फरनगर, मैनपुरी, आजमगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, जौनपुर, बलिया, मऊ, चंदौली व गाजीपुर क्षेत्र में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। विभाग का पूर्वानुमान है कि इन क्षेत्रों में तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। वहीं, लखनऊ में तेज हवाओं का सिलसिला थम चुका है। इसी के साथ मौसम विभाग ने आज यहां आसमान साफ रहने की संभावना जताई है।
वहीं, आगामी 24 घंटे में प्रदेश में एक बार फिर तेज हवाओं का दौर शुरू हो सकता है। हालांकि उसके 24 घंटे बाद हवा की गति (wind speed) थमने की संभावना है। राजधानी लखनऊ में आज 3 मार्च को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। 48 घंटे बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना विभाग ने जताई है। नोएडा में भी लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और बढ़ते तापमान के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
एक्टिव हो सकता है पश्चिमी विक्षोभ
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक मनोज कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि आगामी तीन दिनों में दो नए पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) हिमालयी क्षेत्र में असर कर सकते हैं। ऐसे में 4 मार्च को पहला पश्चिमी विक्षोभ और 6 मार्च को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा जो हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।
तापमान पहुंचा 35 के करीब
मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे के तापमान की बात करें तो इस दौरान बांदा और हमीरपुर क्षेत्र सबसे गर्म दर्ज किए गए हैं। यहां का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, इस दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान अयोध्या का रहा है। अयोध्या में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
