home page

UP में अब खत्म होगी गर्मी, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। बता दें कि अब यहां पर आने वाले दिनों में गर्मी का दौर खत्म हो जाएगा। यहां पर अब बारिश (Weather Update) होने की संभावना लगाई जा रही है। बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यूपी के मौसम की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

 | 
UP में अब खत्म होगी गर्मी, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

HR Breaking News (Rain Alert) यूपी में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना लगाई जा रही है। बता दें कि यहां पर बारिश (Rain Alert Today) होने की संभावना लगाई जा रही है। बारिश होने के कारण मौसम का रूख बदल जाएगा और लोगों को गर्मी से भी थोड़ी राहत देखने को मिलेगी। चलिये खबर के माध्यम से जानते हैं यूपी का मौसम का मौसम कैसा रहने वाला है।

 


ओले गिरने की संभावना 

 

उत्‍तर प्रदेश में मार्च के महीने में अप्रैल जैसी गर्मी झेल रही है। लोगों को रविवार से थोड़ी राहत मिलने की संभावना लगाई जा रही है। मौसम विभाग ने पूर्वांचल, वेस्‍ट यूपी और तराई वाले जिलों में हल्‍की बारिश (UP Ka Mausam) की संभावना जताई है। इसके कारण पारा नीचे जा सकता है। इस अवधि के दौरान तेज हवा भी चल सकती है। कई जिलों में ओले गिरने की भी संभावना लगाई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर से सक्रिय हो चुका है। इसकी कारण 15 मार्च से कई जिलों में हल्‍की बारिश (Rain Alert Latest Update) होने की संभावना लगाई जा रही है। शुक्रवार को 40 डिग्री पार कर गए तापमान में गिरावट का दौर शनिवार से शुरू हुआ है। जोकि रविवार को भी जारी रहने वाला है। 


पश्चिमी विक्षोभ का एक्टिव हुआ प्रभाव 

आने वाले दिनों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से भी कम रहने की संभावना है। बरसात और तेज हवा के कारण गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादलों की आवाजाही, तेज हवाएं और मध्‍यम बारिश (Uttar Pardesh ka mausam) की संभावना लगाई जा रही है। बदले मौसम से अधिकतम तापमान में 2 से तीन डिग्री और न्‍यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा सकती है।


तेज हवाएं चलने की संभावना 

रविवार और सोमवार को लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना लगाई जा रही है। तराई और पूर्वांचल के कुछ जिलों में 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं (Lucknow Weather Update) चलने की संभावना लगाई जा रही है। कुछ स्‍थानों पर गरज चमक के साथ ओले गिरने की भी संभावना लगाई जा रही है। सुबह के समय आसमान साफ रहने वाला है। दिन चढ़ते ही मौसम बदलेगा और बादलों की आवाजाही के साथ बूंदाबादी की उम्मीद लगाई जा रही है।


यूपी के लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत 

गौर करने वाली बात ये है कि मार्च के दूसरे सप्ताह में ही यूपी (UP Weather Today) के लोग गर्मी से बेहाल हैं। दिन का पारा लगातार 34 से 35 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है। शनिवार सुबह से धूप खिली रही लेकिन शाम होते होते बादलों की आवाजाही ने मौसम बदलने की उम्मीद लगाई जा रही है। दिन का पारा 34.4 डिग्री दर्ज किया गया है। रात का तापमान (UP Weather Update) 18.5 डिग्री रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को दिन का पारा 32 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं रात का पारा बढ़कर 21 डिग्री तक पहुंचने की संभावना लगाई जा रही है।


इन जिलों में बारिश की संभावना 

15 और 16 मार्च को देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, (UP Weather Today) मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है।


ओलावृष्टि की जताई है संभावना 

साथ ही में देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर (Weather Today) और उसके आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना सबसे ज्यादा है।