4400 रुपये पहुंची 1509 धान की कीमत, विदेशों में बढ़ी मांग
HR Breaking News (dhaan ki keemat) देशभर की अनाज मंडियों में धान की आवक में तेजी आ गई है। इस बार 1509 धान किस्म (1509 paddy variety) किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। विदेशी मांग के चलते धान के भाव नई ऊचाईयों पर पहुंच गए हैं, 1509 धान किस्म ने बीते वर्ष के सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। अब मंडियों में धान के भाव 4400 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
कैसे किसानों को मिल रहा धान का सही भाव
इस वर्ष 2026 में 1509 किस्म धान किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। कैथल के साथ प्रदेश की मंडियों में 1509 धान का भाव 3800 रुपये से लेकर 4400 प्रति क्विंटल तक मिल रहा है। प्रति एकड़ झाड़ भी अच्छा निकल रहा है। निर्यातकों के अनुसार घरेलू मार्केट और विदेशों में चावल की मांग (Demand for rice abroad) अच्छी होने की वजह से किसानों को धान का रेट सही मिल रहा है। अभी ईरान में सबसे ज्यादा मांग है।
भारत में कहां होता है चावल का ज्यादा एक्सपोर्ट
ईरान में सभी किस्मों की 12 लाख MT की मार्केट है, भारत में सबसे अधिक चावल का एक्सपोर्ट (Rice export in India) ईरान में होता है। इस बार विदेश और घरेलू मार्केट में 1509 के स्टीम चावल की कीमत 8600 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल और सेला चावल का भाव (Sela rice price) 8400 रुपये प्रति क्विटल पर बेचा जा रहा है। साल 2015 में किस्म 1509 का उत्पादन प्रदेश में बेहद अधिक हुआ था, जिसके चावल की डिमांड भी कम थी, इस किस्म का कोई खरीदार नहीं था।
यूनियन और किसानों ने किए कई प्रदर्शन
बता दें कि प्रदेश की मंडियों में धान खरीद को लेकर किसान यूनियन और किसानों ने कई प्रदर्शन किए थे। उसके बाद प्रदेश सरकार की ओर से 1509 को 18,00 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से MSP पर खरीद की गई थी। उसके बाद 2020 में यह निर्णय लिया गया था कि 1509 का रेट (Rate of 1509) PR से कम होगा तो इसे MSP पर खरीदा जाने वाला है।
खेतों में हो रहा बढ़िया उत्पादन
मंडी में बासमती 1509 लेकर पहुंचे काकौत के किसान का कहना है कि उसने लगभग तीन एकड़ में फसल लगाई थी। इस सीजन में इलाके में बारिश कम हुई, जिसके बाद भी खेतों में उत्पादन बढ़िया हो रहा है। धान सूखा और साफ होने की वजह से उसका धान 4460 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका है। वहीं, झाड़ औसत्तम 58 मण का निकला है। प्रति एकड़ 1 लाख के लगभग उसका धान बिका है। यानी देखा जाए तो 3 एकड़ में 300000 रुपये से अधिक का धान (Dhan Ke Bhav) निकला है।
किसानों की सुविधा के लिए इंतजाम
पुरानी अनाज मंडी (purani anaaj mandi) के प्रधान का कहना है कि किसानों के सुविधा की लिए मंडी में कई इंतजाम कर दिए गए हैं। बासमती किस्म 1509 की खरीद मुख्य रूप से प्राइवेट एजेंसी द्वारा हो रही है और किसानों को बाजार के मुताबिक बढ़िया दाम दिए जा रहे हैं। मंडी में पीआर धान की खरीद शुरू हो गई है, इसकी खरीद एजेंसी कर रही है। पीआर धन का एमएसपी 2461 रेट तय किया गया है।
बीते वर्ष कितना मिला था धान का रेट
रोहेड़ियां गांव के किसान का कहना है कि उसने 10 एकड़ में 1509 किस्म लगाई थी। उसकी धान का रेट (Paddy prices) 3900 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल तक मिला है। बीते वर्ष उसने 30 एकड़ में धान लगाया था और रेट 2700 से 2800 प्रति क्विंटल मिला था। तब कोई ज्यादा लाभ नहीं हुआ था, बीते वर्ष घाटा हुआ था तो इस बार सब पूरा हुआ है। इस बार एक एकड़ से लगभग 100000 रुपये से ज्यादा की इनकम मिली है।
