10 से 15 अक्टूबर 2026 के बीच हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में आंधी-तूफान के साथ बरसेंगे बादल
15 October 2026 tak ka mausam - देश के कई राज्यों में एक बार फिर से बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार बारिश का सिलसिला 15 अक्टूबर तक जारी रहने वाला है। हाल ही में IMD ने दिल्ली, हरियाणा-पंजाब (haryana punjab ka mausam) और चंडीगढ़ समेत कई राज्यों में गरज चमक और तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी की है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -
HR Breaking News - मानसून लौट चुका है लेकिन कई जगहों पर अभी भी बारिश जारी है। मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार इस बार ज्यादातर जगहों पर मानसून की बहुत कम बरसात हुई है। लेकिन अक्टूबर में काफी जगहों पर होने वाली मूसलाधार बारिश (Barish Alert) कुछ स्थानों पर मानसून की कम बारिश का कोटा पूरा कर सकती है। अगले 24 घंटे के दौरान कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और अन्य क्षेत्रों में कहीं-कहीं तगड़ी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून (monsoon update) की वापसी हो रही है और देश के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां अब धीमी पड़ रही है। हालांकि दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अगले कई दिनों तक बारिश जारी रहेगी।
10 से 11 अक्टूबर को यहां होगी बारिश - (IMD Weather)
मौसम विभाग ने 10 अक्टूबर को केरल और माहे के साथ-साथ तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज केरल और माहे में बहुत तेज बारिश हो सकती है, जबकि इस दौरान लक्षद्वीप में भी बरसात होने का अनुमान है। IMD ने 10 और 11 अक्टूबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी गरज चमक के साथ बादल बरसेंगे।
15 अक्टूबर तक इन राज्यों में जारी रहेगी बरसात -
IMD ने 13 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने और उत्तर तमिलनाडु व दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ सकता है। इसकी वजह से 10 से 15 अक्टूबर के बीच हरियाणा (Haryana weather), चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में हल्की बरसात होने से मौसम सुहावना बना रहेगा। 10 से 11 अक्टूबर के दौरान पूर्वी राजस्थान में बहुत हल्की बारिश हो सकती है। आज उत्तराखंड में तेज 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की आशंका है।
24 घंटे में शुरू होगी बारिश - (Mausam Update)
अगले 24 घंटे में पूर्वी मध्य प्रदेश (MP weather), छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। ओडिशा में 10 से 15 अक्टूबर के दौरान भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में 10 अक्टूबर के दौरान बारिश होने की संभावना है। असम और मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Mausam) में आज आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री से 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।
