home page

Delhi NCR में आंधी तूफान बारिश की चेतावनी, जानिये अगले 4 दिन के मौसम का हाल

weather Update : राजधानी दिल्ली में मौसम बदलने वाला है। बीते काफी दिनों से गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली वालों को अब राहत मिलने वाली है। कल से ही आंधी-तूफान और बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। आईये जानते हैं कैसा रहेगा मौसम  -

 | 
Delhi NCR में आंधी तूफान बारिश की चेतावनी, जानिये अगले 4 दिन के मौसम का हाल

HR Breaking News - (Delhi-NCR Rain Alert)। देश की राजधानी दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई दिनों से तापमान में बढ़ौतरी से होने से आग बरसाने वाली गर्मी पड़ रही है। इसी बीच बुधवार को अचानक मौसम में बड़ा बदला आया और दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Weather) में तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई है,

जिसकी वजह से मौसम कूल कूल बना हुआ है।  गुरुवार यानी 22 मई की सुबह ठंडी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री कम होकर 20.8 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा। IMD ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि बीते 24 घंटों में 12 मिमी बारिश दर्ज की गई।


आंधी-तूफान और बारिश का कहर - 


IMD अपडेट के मुताबिक 21 मई को न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम का सबसे ज्यादा तापमान रहा है। मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) ने  गुरुवार यानी 22 मई को आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है और आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

23 और 24 मई को आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट - 

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार 23 और 24 मई को आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। 21 मई को अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिन में 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। देर शाम गरज के साथ बारिश होने और 50 किमी की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।


24 मई को कैसा रहेगा मौसम - 


मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के अनुसार 24 मई को अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। लेकिन न्यूनतम तापमान बढ़कर 27 से 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। देर शाम गरज चमक के साथ बारिश होने और 50 किलोमीटर की स्पीड से तेज हवाएं चलने की आशंका है। 

IMD के मुताबिक 25 मई को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन इस दिन बरसात होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।  इस दिन अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच बना रह सकता है और न्यूनतम (Delhi Temprature) 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, 26 मई को भी हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक जा सकता है और न्यूनतम 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

27 मई को बदलेगा मौसम - 


27 मई को मौसम (weather Update) में एक बार फिर करवट बदल सकता है। मंगलवार को हल्की बारिश होने के साथ 40 किमी की स्पीड से हवा चलने की संभावना जताई गई है। बुधवार  यानी 28 मई को भी बारिश वाला मौसम बना रहेगा। इस दिन 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है। 

हवा में बढ़ा प्रदूषण - 

आज 22 मई को  सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 297 पर पहुंच गया, जिससे वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है।