19 अक्टूबर को 6 राज्यों में 80 की स्पीड से चलेगी आंधी, बारिश का भी अलर्ट
19 October ka Mausam - देश के लगभग सभी राज्यों में मौसम बदल रहा है। अब ठंड ने दस्तक दे दी है और बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। लेकिन कुछ राज्यों में आने वाले दिनों में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 19 अक्टूबर को देश के 6 से ज्यादा राज्यों में तेज आंधी तूफान के साथ मूलसाधार बरसात होने का अनुमान है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -
HR Breaking News - मानसून की विदाई हो चुकी है और अब मौसम एक बार फिर से करवट बदल रहा है। मौसम विभाग ने कल यानी 19 अक्टूबर को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की गति 80 km प्रति घंटे रहेगी। वहीं, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में तूफानी हवा चलने की संभावना है।
दिल्ली में बहुत भारी बारिश होने की संभावना नहीं है। पहाड़ी राज्यों में ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। जबकि 2 राज्यों में बर्फबारी होने वाली है। खराब मौसम के चलते मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
उत्तराखंड में कल चलेगी तेज आंधी -
उत्तराखंड (Uttarakhand Weather) के रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, देहरादून, चमोली, नैनीताल और पिथौरागढ़ में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40र km प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, देहरादून में कल अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
हिमाचल में 19 अक्टूबर को तेज आंधी की चेतावनी
19 अक्टूबर को हिमाचल (Himachal Weather update) के किन्नौर, लाहौल-स्पीति, सोलन, बिलासपुर और मंडी में मध्यम बारिश की चेतावनी जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, मनाली में कल अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
झारखंड में बारिश-आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग (kal ka mausam) ने 19-20 अक्टूबर को झारखंड के हजारीबाग, पलामू, जमशेदपुर, रांची, धनबाद, गिरिडीह, गुमला और बोकारो में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 35 km प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने का अलर्ट है। वहीं, रांची में कल अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा (Rain Alert)
जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग, गुलमर्ग, जोजिला, किश्तवाड़, अनंतनाग, सांबा और कठुआ में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 20 से 30 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी है। वहीं, श्रीनगर में कल अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।
पश्चिम बंगाल में कल बदलेगा मौसम - (Barish kab hogi)
पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार, नादिया, कलिम्पोंग, कोलकाता, हावड़ा, दार्जिलिंग और उत्तर 24 परगना में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान 30 से 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, कोलकाता में कल अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम - (delhi ka mausam)
मौसम विभाग ने 19 अक्टूबर को दिल्ली में बारिश और सतही हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 20 से 30 km प्रति घंटे तक रहने की चेतावनी है। वहीं, दिल्ली में 19 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
यूपी में कल तेज हवा के साथ होगी बारिश - (UP Mausam)
यूपी के मथुरा, प्रयागराज, देवरिया, मेरठ, आगरा, गाजियाबाद, बिजनौर, गोरखपुर, प्रयागराज, अमरोहा, बुलंदशहर, कानपुर और झांसी में कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बारिश और आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, लखनऊ में 19 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
बिहार के इन जिलों में होगी बारिश -
बिहार (Bihar me barish) के भोजपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, गया, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, बेगूसराय, कटिहार, भागलपुर और मुंगेर में हल्की से मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलने की संभावना है। वहीं, पटना में कल अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
पंजाब में कल होगी हल्की बारिश -
पंजाब (punjab weather) के बरनाला, जालंध, पठानकोट, चंडीगढ़ और लुधियाना में हल्की बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।
मध्य प्रदेश में आंधी और भारी बारिश की चेतावनी -
मध्य प्रदेश (MP Mausam) के इंदौर, विदिशा, भोपाल, मांडला, अशोक नगर, उमरिया और छिंदवाड़ा में मध्यम बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 km प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, भोपाल में कल अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।
राजस्थान में तेज हवा के साथ बरसेंगे बादल -
19-20 अक्टूबर को राजस्थान (Rajasthan Mausam Update) के बारां, कोटा, जयपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, भरतपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर और श्रीगंगानगर में हल्की बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 20 से 30 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं, जयपुर में 19 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
