5 अक्टूबर 2026 तक 9 राज्यों में 60 की स्पीड की आंधी तूफान के साथ होगी बारिश
5 October 2026 tak ka Mausam - देश के ज्यादा राज्यों में एक बार फिर से मौसम ने यू टर्न ले लिया है। मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए नौ राज्यों में 5 अक्टूबर 2026 तक गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्य बारिश का अलर्ट किया है।
HR Breaking News - मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, बारिश का दौर अगले कई दिनों तक जारी रहने वाला है। उत्तर भारत के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश शुरू हो गई है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो हरियाणा (Haryana me barish) में सबसे ज्यादा 120 से 200 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं पंजाब, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, मेघालय, कर्नाटक में 70 से 110 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है और बारिश का यह दौर 5 अक्टूबर तक जारी रहने वाला है।
उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में होगी भारी बारिश - (weather update)
आईएमडी (IMD Weather Update) के अपडेट के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत के जम्मू कश्मीर में 29 सितंबर और 2 से 5 अक्टूबर, हिमाचल प्रदेश में 29 सितंबर, उत्तराखंड में 29 सितंबर से 2 अक्टूबर और 5 अक्टूबर को कई जगहों को मेघगर्जन के साथ हल्की बरसात होने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश में 29 सितंबर पूर्वी राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29 से 30 सितंबर के दौरान झमाझम बारिश होगी।
मध्य भारत में 5 अक्टूबर तक जारी रहेगी बारिश - (IMD Rain Alert)
मध्य भारत के विदर्भ और पश्चिम मध्य प्रदेश (MP Weather Update) में 29 से 30 सितंबर, पूर्वी मध्य प्रदेश में 29 सितंबर से 3 अक्टूबर, छत्तीसगढ़ में 29 सितंबर और 2 से 5 अक्टूबर को हल्की बरसात होने की संभावना है। पश्चिम मध्य प्रदेश में 29 से 30 सितंबर, पूर्वी मध्य प्रदेश में 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच कई जगहों पर तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। खराब मौसम के चलते मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
पूर्वी भारत में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश -
पूर्वी भारत के मौसम की बात करें तो यहां 29 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, अप हिमालय, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, सिक्किम में झारखंड (Jharkhand ka mausam) में 29 सितंबर से 2 अक्टूबर, बिहार में 29 से 30 सितंबर और 3 से 5 अक्टूबर के बीच बादल बरसेंगे। मौसम विभाग ने बिहार में 3 से 5 अक्टूबर, उड़ीसा में 29 सितंबर से 1 अक्टूबर को कई जगहों पर तेज आंधी तूफान बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा तकरह सकती है।
पूर्वोत्तर भारत के इन राज्यों में होगी तेज बरसात - (5 October tak ka weather)
पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम (Assam Mausam), मेघालय में 29 सितंबर से 5 अक्टूबर, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 29 से 30 सितंबर के बीच व्यापक बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने आज इन राज्यों में तेज आंधी-तूफान बिजली कड़कने और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है।
पश्चिमी भारत में एक हफ्ते खराब रहेगा मौसम -
पश्चिमी भारत के राज्यों में भी अगले एक हफ्ते तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग (Weather Update) ने कोंकण गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र में 29 सितंबर से 5 अक्टूबर, मराठवाड़ा में 29 से 30 सितंबर, गुजरात क्षेत्र में 29 सितंबर से 1 अक्टूबर, सौराष्ट्र, कच्छ में 30 सितंबर से अक्टूबर के बीच हल्की बरसात होगी। मराठवाड़ा में 29 सितंबर यानी आज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। गोवा और कोकण में भी आज जोरदार बरसात होगी। 30 सितंबर को मराठवाड़ा में तेज तूफानी हवाओं के साथ भारी बरसात होने की संभावना है।
