hrbreakingnews.com

Aaj ka Mausam : दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में होगी तेज बारिश, 80 की स्पीड से चलेगी आंधी 

Aaj ka Mausam : उत्तर भारत के राज्यों में सर्दियों की शुरुआत हो गई है। लेकिन बारिश का दौर अभी थमा नहीं है। अलग-अलग जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली, यूपी, बिहार समेत चार राज्यों में एक मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी भी चलेगी।

 
Aaj ka Mausam : दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में होगी तेज बारिश, 80 की स्पीड से चलेगी आंधी 

HR Breaking News - पिछले दिनों पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवर्ती तूफान ने खूब कहर बरपाया है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार अभी तक चक्रवर्ती तूफान शांत नहीं हुआ है। एक बार फिर से तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ ही घंटे में 15 राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं। 

मौसम विभाग (mausam update) ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से आंधी चलने का अनुमान है। इसके अलावा उत्तर भारत के राज्यों में भी मौसम करवट बदलेगा। यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पहाड़ी राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिलेगी। 


ओलावृष्टि का भी अलर्ट - 


मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना जताई है। पहाड़ों में भूस्कलन होने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा (haryana ka mausam), केरल, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना में माध्यम से भारी बारिश हो सकती है। 


5 से 6 घंटे में शुरू होगी बारिश - 


5 से 6 घंटे के अंदर दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश शुरू होगी। आईएमडी (IMD rain alert) ने मंगलवार सुबह समुद्र में उठने वाली ऊंची लहरों के चलते दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के निचले इलाकों में अति भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। समुद्र में उठने वाली यह लहरें सामान्य से 1 से 1.5  मीटर ऊंची हो सकती हैं। इनका निचले इलाकों में इनका सबसे ज्यादा असर रहेगा।

 


दिल्ली में फिर बारिश की चेतावनी - 

दिल्ली (Delhi weather update) में भी एक बार फिर मौसम बदल गया है। आज दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। वहीं अधिकतम तापमान 29 डिग्री न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है तेज हवा चलने से प्रदूषण से राहत मिलेगी।


उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश - 


उत्तर प्रदेश के मौसम (UP me Barish) की बात करें तो आज यानी 3 नवंबर को कानपुर, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, आजमगढ़, महाराजगंज, गोंडा, बाराबंकी, सोनभद्र, वाराणसी, मिर्जापुर, गोरखपुर, देवरिया में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान 40 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। 
 


बिहार (Bihar ka mausam) के जमुई, बेगूसराय, मधेपुरा, मुंगेर, खगड़िया, अररिया, कटिहार, मुजफ्फरपुर, सुपौल, पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश हो सकती है।


पहाड़ी राज्यों में तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना - 


जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड (Uttarakhand weather) में बारिश का लगातार दौर जारी है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के चंबा, सोलन, मंडी, किन्नौर में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड के ऋषिकेष, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, चमोली, बेगूसराय, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में गरज चमक और तेज तूफ़ान के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है जिससे मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से नीचे आएगा और ठंड का असर भी बढ़ेगा।