hrbreakingnews.com

Kal Ka Mausam 12 November : यूपी, बिहार, हरियाणा-पंजाब समेत 12 राज्यों में होगी बरसात, IMD का नया अपडेट

Kal Ka Mausam 12 November  : सर्दियों के आगमन के साथ ही देश में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा-राजस्थान समेत 12 राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान (Kal Ka Mausam) में कमी से दिन में हल्की सर्द महसूस की जा सकती है।
 
 यूपी, बिहार, हरियाणा-पंजाब समेत 12 राज्यों में होगी बरसात, IMD का नया अपडेट

HR Breaking News (Kal Ka Mausam) अब देश के कई हिस्सों में सुबह-शाम गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में मौसम में बदलाव (Kal Ka Mausam 12 November) के संकेत दिए हैं, जिसके तहत आगामी दिनों में यूपी, बिहार, हरियाणा-पंजाब समेत 12 राज्यों में बरसात को लेकर नया अपडेट जारी किया है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि आगामी दिनों में देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है।

प्रदूषण का स्तर आएगा नीचे


आईएमडी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (National Capital Delhi) के साथ ही देश के 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी (IMD Rain Alert) ने 11 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ देश के कई इलाको में बारिश के आसार जताए हैं। इसके साथ ही तेज गति से हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। ऐसे में बेहद गंभीर स्तर पर पहुंचा प्रदूषण का स्तर अब नीचे आने की संभावना है।

 

इन 6 राज्यों में तेज हवाओं का अलर्ट 


आईएमडी के अनुसार हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, बिहार और उत्तराखंड में तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिसका सीधा प्रभाव तापमान पर भी पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में मौसम में बदलाव के चलते गिरावट देखने को मिल सकती है। मैदानी इलाकों के साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में भी मौसम (strong wind alert) बदलने के साथ ही बर्फबारी के आसार है।

 

आज किन राज्यों में बरसेंगे मेघा


मौसम विभाग (Mausam Vibhag) का कहना है कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का इलाका बन रहा है, जिसके चलते 11 नवंबर को उत्तर-पश्चिम क्षेत्रों में बारिश हो सकती है,क्योंकि दक्षिण पूर्वी राजस्थान के साथ-साथ लक्षद्वीप जैसे इलाकों में चक्रवातीय परिसंचरण तैयार हो रहा है।


आईएमडी के अनुसार आज 11 नवंबर को आधे से ज्यादा भारत (Aaj kaisa rhega mausam) में बारिश होगी। इसमें दिल्ली, हरियाणा, यूपी, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, असम, सिक्किम और त्रिपुरा का नाम शामिल है।

आगामी 24 घंटे में इन राज्यों में बरसेंगे मेघा


मौसम विभाग ने दिल्ली में 12 नवंबर के लिए बारिश (Delhi rain forecast for November 12) और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तकरीबन 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। वहीं, यूपी के जिलों में भी मौसम ऐसा ही रहने वाला है। इसके साथ ही बिहार में भी तेज बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया है।