hrbreakingnews.com

Kal ka Mausam 5 November : 5 नवंबर को बारिश होगी या नहीं, जान लें अपने राज्य का हाल 

Kal ka Mausam 5 November : मानसून के जाने के बाद भी बारिश जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का सिलसिला अगले कई दिनों तक नहीं रुकने वाला है। 4 और 5 नवंबर को देश में मौसम कैसा रहेगा। इसको लेकर हाल ही में IMD ने ताजा रिपोर्ट जारी की है। 5 नवंबर को 17 से ज्यादा राज्यों में आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। 

 
Kal ka Mausam 5 November : 5 नवंबर को बारिश होगी या नहीं, जान लें अपने राज्य का हाल 

HR Breaking News - मौसम बिगड़ने वाला है। दरअसल चक्रवाती तूफान के चलते 5 नवंबर को देश के कई राज्यों में गरज चमक के साथ जमकर बादल बरसेंगे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 5 नवंबर को यूपी, दिल्ली (Delhi me barish), बिहार समेत 17 से ज्यादा राज्यों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश होगी। इस बारिश के साथ 90 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है। 

 


तेज आंधी तूफान और ओले गिरने का अलर्ट - 

 


मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के अनुसार चक्रवाती तूफान का असर सबसे अधिक झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में देखने को मिलेगा।  सबसे अधिक पूर्वी राज्यों और दक्षिणी राज्यों में मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। इन राज्यों में आंधी, बिजली और वज्रपात कहर बरपा सकती है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में मौजूद प्रचण्ड चक्रवाती तूफान के चलते पूर्वी राज्यों में तेज बरसात होगी। वहीं, 3 राज्यों में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। तटीय कर्नाटक के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है। 

पंजाब में भारी बारिश और तूफान की संभावना


मौसम विभाग ने पंजाब (punjab ka mausam) के जालंधर, पटियाला, जालंधर, अमृतसर, मनसा, लुधियाना, मलेरकोटला, कपूरथला और पठानकोट में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 20 से 30 km प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलेंगे।


दिल्ली में बारिश का अलर्ट -


IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली (delhi weather) में हल्की बारिश और आंधी चल सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 20 से 25 km प्रति घंटे तक रहने की चेतावनी है। वहीं, दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

राजस्थान में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट


5 नवंबर को राजस्थान (rajasthan mausam) के बूंदी, सीकर, सवाई माधोपुर, चुरू, टोंक, जयपुर, झुंझुनू, अजमेर, बीकानेर, चित्तौड़गढ़ और भरतपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 km प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, जयपुर में 5 नवंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा ।


बिहार में 5 नवंबर को होगी बारिश - 

मौसम विभाग ने बिहार (bihar weather) के सिवान, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सारण, भोजपुर, पटना, गया, बक्सर, वैशाली, दरभंगा मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, बेगूसराय, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया और लखीसराय में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 km प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, पटना में कल अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा


यूपी में 5 नवंबर को बारिश-आंधी 


उत्तर प्रदेश (up ka mausam) के चंदौली, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, बलिया, कुशीनगर, देवरिया, बिजनौर, गोरखपुर, सोनभद्र, गाजीपुर, मोरादाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर, शाहजहांपुर, बदायूं, रामपुर, पीलीभीत, बाराबंकी, उन्नाव और फिरोजाबाद भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 km प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलने की संभावना है। वहीं, लखनऊ में 5  नवंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।


जम्मू-कश्मीर में दो दिन होगी बारिश - 


4-5 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल, उधमपुर, जम्मू, पुंछ, बारामूला, अनंतनाग, डोडा, किश्तवाड़ और रियासी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, श्रीनगर में कल अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

उत्तराखंड में बारिश-आंधी की चेतावनी

4 और 5 नवंबर को उत्तराखंड (Uttarakhand weather) के देहरादून, पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश और रुद्रप्रयाग में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 km प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और तूफान चलेगा। वहीं, देहरादून में कल अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

हिमाचल में दो दिन खराब रहेगा मौसम - 

हिमाचल (Himachal ka mausam) के बिलासपुर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, शिमला, सोलन, चंबा और मंडी में 4 और 5 नवंबर को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 20 से 30 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, मनाली में 5 नवंबर को अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस रहेगा।


मध्य प्रदेश में तेज बारिश


MP के सिंगरौली, शिवपुरी, कटनी, बेतुल, खांडवा, छतरपुर, दमोह, उमरिया, इंदौर, होशंगाबाद, रायसेन, मुरैना, धार, हरदा, इंदौर और उज्जैन में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, भोपाल में 5 नवंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

झारखंड में बारिश-तूफान का अलर्ट


मौसम विभाग ने झारखंड (Jharkhand weather update) के धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, सरायकेला, रांची, साहेबगंज, दुमका, बोकारो, पलामू और पूर्वी सिंहभूम में 4-5 नवंबर को बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। कुछ जिलों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। वहीं, रांची में कल अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।


पश्चिम बंगाल में भारी बारिश-आंधी


IMD ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता, कालिम्पोंग, पुरुलिया, दार्जिलिंग, नादिया, दुर्गापुर, मालदा, बीरभूम, हावड़ा, बीरभूम और मुर्शिदाबाद में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 60 से 70 km प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, कोलकाता में कल अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।