Kal ka Mausam 6 november : धनतेरस के दिन बरसेंगे बादल, IMD ने की आंधी तूफान और भारी बारिश की भविष्यवाणी
Kal ka Mausam 6 november :देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। कहीं मेघ गर्जन के साथ बारिश हो रही है तो कई जगहों पर तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर बढ़ने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर नया अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक 6 नवंबर यानी धनतेर को गरज चमक के साथ बारिश होगी। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -
HR Breaking News - मानसून की विदाई हो गई है लेकिन बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है। चक्रवाती तूफान के एक्टिव होने से देश के कई हिस्सों में फिर जोरदार बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने 6 नवंबर को आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ समेत 10 से ज्यादा राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। मौसम विभाग (Mausam Update) ने 4 राज्यों में बहुत तेज आंधी चलने की संभावना जताई है। वहीं, उत्तर भारत के 5 राज्यों में मूसलाधार बरसात की चेतावनी जारी की है। 3 से अधिक राज्यों में बर्फबारी भी होगी।
तूफानी हवाएं चलने की संभावना -
बंगाल की खाड़ी में चलने वाली तूफानी रफ्तार की हवा पूर्वी भारत में ठंड की दस्तक दे सकती है। दिल्ली, यूपी, बिहार में भी अगले 3 दिनों में मौसम बदलने वाला है। और उत्तरी हरियाणा और उसके आसपास के इलाकों में एक ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवातीय परिसंचरण मौजूद है।
राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने 6 नवंबर को राजस्थान (Rajastha ka mausam) के भरतपुर, जैसलमेर, जयपुर, कोटा, उदयपुर, चुरू, भरतपुर, बाड़मेर, बीकानेर, अजमेर, जालौर और भीलवाड़ा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, जयपुर में 6 नवंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
पंजाब में बारिश-आंधी का अलर्ट
पंजाब (Punjab weather) के अमृतसर, फरीदकोट, बठिंडा, चंडीगढ़, कपूरथला, गुरदासपुर, लुधियाना और फिरोजपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे।
यूपी में हल्की बारिश-सतही हवा का अलर्ट
6 नवंबर को यूपी (UP ka Mausam) के आगरा, मथुरा, बदायूं, शामली, रायबरेली, मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजियाबाद, मोरादाबाद, मेरठ, फतेहपुर, कानपुर, इटावा, गाजीपुर, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती और आजमगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश-सतही हवा का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 35 से 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बिहार में 6 नवंबर- मध्यम बारिश-आंधी का अलर्ट
बिहार (Bihar Mausam Update) के सिवान, सीतामढ़ी, वैशाली, बक्सर, गया, पटना, रक्सौल, सिवान, पटना, भोजपुर, शिवहर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय और खगड़िया में मध्यम बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 20 से 30 km प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी। वहीं, पटना में कल अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
दिल्ली में हल्की बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग (Kal ka Mausam) के अनुमान के मुताबिक, दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होगी। इस दौरान 15 से 20 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, दिल्ली में 6 नवंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
झारखंड में दो दिन बारिश-आंधी की चेतावनी -
5-6 नवंबर को झारखंड (Jharkhand weather) के देवघर, दुमका, चतरा, पलामू, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, धनबाद और पश्चिमी सिंहभूम में मध्यम से भारी भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, रांची में कल 5 नवंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
उत्तराखंड में होगी बारिश -
6 नवंबर को उत्तराखंड (Uttarakhand ka Mausam) के ऋषिकेश, बागेश्वर, नैनीताल, चमोली, नैनीताल, हरिद्वार, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत और पिथौरागढ़,में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। देहरादून में कल अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
मध्य प्रदेश में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मध्य प्रदेश (MP Me Barish) के विदिशा, देवास, हर्दा, धार, बालाघाट, होशंगाबाद, खरगोन, नरसिंहपुर, बेतुल, खंडवा और सीधी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, भोपाल में कल यानी 5 नवंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी
IMD के हिमाचल के ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी और सोलन में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, मनाली में कल अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ होगी बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल, उधमपुर, किश्तवाड़, पुंछ, बारामूला, अनंतनाग, कुपवाड़ा, मिरपुर, जम्मू, रियासी, बांदीपोरा, रामबन और शोपियां में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में 6 नवंबर को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
पश्चिम बंगाल में नवंबर-तेज बारिश-आंधी की संभावना
पश्चिम बंगाल के कोलकाता, पुरबा बर्धमान, हावड़ा, मालदा, अलीपुर द्वार, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, दुर्गापुर, दार्जिलिंग, पश्चिम मेदिनीपुर और बांकुड़ा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, कोलकाता में कल अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंचेगा और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
