Kal Ka Mausam : दिल्ली, यूपी-बिहार, राजस्थान में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट
Weather Update : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम बदल रहा है। तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है और ठंड का एहसास बढ़ता जा रहा है। अब दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है। कई जगहों पर सुबह के समय धूंध नजर आई है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, दिल्ली (Delhi Mausam), यूपी-बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में अगामी दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं।
HR Breaking News - (Mausam update)। देश की राजधानी दिल्ली के मौसम में बड़ा बदलाव आया है। कई दिनों से दिल्ली में कोहरा नजर आ रहा है। धूप न निकलने के कारण आज कल मौसम सुहाना बना हुआ है। अब ठंड का एहसास होने लगा है। गर्मी का सीजन खत्म हो चुका है और ठंड ने दस्तक दे दी है। धूप खिलने के बाद भी दिन भर ठंड का असर रहता है। शाम होते ही तापमान गिरने लगता है। मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में मौसम बदलेगा। चलिए जानते हैं।
दिल्ली, यूपी, बिहार,राजस्थान (Rajasthan Mausam) में बादल छाए हुए हैं दिन भर सूरज बादलों की बीच लुका छिपी खेलता रहा। राजस्थान में पिछले दो दिन से बारिश दर्ज की गई है जिसकी वजह से तापमान गिर रहा है। इस बार मानसून (Monsoon Update) समय से पहले आया था और मौसम विभाग का कहना है की इस बार सर्दियां भी समय से पहले आने वाली हैं। कई इलाकों में तो अभी से कोहरा छाने लगा है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम -
देश की राजधानी (Delhi Mausam Update) में कई दिनों से ही हल्का कोहरा छाया हुआ है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग (IMD Weather) के अनुसार सुबह के समय धीरे-धीरे बढ़कर 5 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। दोपहर में उत्तर-पूर्व दिशा से हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर 10 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी। शाम और रात के समय पूर्व दिशा से हवा की गति घटकर 5 किलोमीटर प्रति घंटा से कम हो जाएगी।
उत्तर प्रदेश में सर्दियां शुरू -
उत्तर प्रदेश (UP Ka Mausam) में कई दिनों से आसमान में बादल छा रहे हैं। विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में सुबह और शाम के समय सड़कों पर धुंध देखने को मिलेगी। IMD के अनुसार उत्तर प्रदेश के लिए 30 और 31 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश (UP Rain Alert) में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी और कई जगहों पर अति भारी बारिश होगी।
बिहार में होगी बारिश -
मौसम विभाग (Weather Update) के अनुसार बिहार में अगले 48 घंटों तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। IMD के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
महाराष्ट्र में झमाझम होगी बारिश -
मौसम विभाग ने गुजरात (Gujarat Mausam) क्षेत्र और सौराष्ट्र और कच्छ में कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश होगी। अगले 4 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है और झमाझम बारिश होगी।
राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम -
पिछले 24 घंटों में दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान (Rajasthan Ka Mausam) में कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश और अति भारी बारिश होने की संभावना है। IMD के अनुसार राज्य में कुछ दिन पहले तक भारी बारिश की गतिविधियां दर्ज की गई थी। दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी भागों में आगामी 4 से 5 दिन हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है जिसके बाद आने वाले 4 से 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।
