home page

Kal ka Mausam : 3 से 5 मार्च तक इन राज्यों में गरज चमक के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Mausam Update : देश के लगभग सभी राज्यों में ठंड की विदाई हो चुकी है और गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। आए दिन तापमान में तेजी से बढ़ौतरी हो रही है अब तो रात में भी गर्मी का एहसास होने लगा है। लेकिन होली पर गरज चमक के साथ बादल बरसने वाले हैं। मौसम विभाग ने 5 मार्च तक बारिश होने की संभावना जताई है। आईये नीचे खबर में जानते हैं विस्तार से - 

 | 
Kal ka Mausam : 3 से 5 मार्च तक इन राज्यों में गरज चमक के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

HR Breaking News - (Weather Update)। सर्दी का सीजन खत्म हो चुका है और भयंकर गर्मी पड़ रही है। फरवरी के महीने में ही अप्रैल वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। कई राज्यों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बार होली पर झमाझम बारिश होने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD Weather Update) ने देश के कई राज्यों में 2, 3, 4 और 5 मार्च को भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है। ऐसे में होली पर ठंड का एहसास होगा। 


यहां होगी भारी बारिश - 

2025 मानसून के दौरान हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather Update) में जोरदार बारिश हुई थी और 2026 में भी बारिश पर ब्रेक नहीं लगा है। राज्य में ठंड का असर भी बना हुआ है। अब हिमाचल प्रदेश में मौसम अलग अंदाज़ दिखाएगा। मौसम विभाग (IMD Weather) ने हिमाचल प्रदेश में 2, 3, 4 और 5 मार्च को कई जगह पर गरज चमक के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। होली पर भी भारी बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान कुछ जगह बर्फबारी भी हो सकती है।

 

केरल में कैसा रहेगा मौसम - 


मानसून ने 2025 (Monsoon Update) में सबसे पहले केरल में दस्तक दी और जमकर बादल बरसे, वो 2026 में भी बरकरार है। राज्य में पिछले कुछ महीनों में तगड़ी बारिश दर्ज की गई है। अब केरल में मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग ने केरल (Kerala Weather) में 3, 4 और 5 मार्च को अलग अलग स्थानों पर बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में बिजली चमकने और बादल गरजने की भी चेतावनी जारी की गई है। 

होली के दिन इन राज्यों में होगी बरसात - 


अब देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। गर्मी की शुरूआत के साथ ही बारिश का सिलसिला भी शुरू होने वाला है। मौसम विभाग (Mausam Update) ने होली पर कई जगहों पर बरसात की चेतावनी जारी की है। 


मौसम विभाग ने तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार, माहे, कराईकल, पुडुचेरी, यनम और रायलसीमा में 2, 3, 4 और 5 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश (IMD Rain Alert) होने की संभावना जताई है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, ओडिशा, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भी 3, 4 और 5 मार्च को मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) के अनुसार जमकर बारिश होगी।