home page

kal ka mausam 07 July 2025 : कल उत्तर भारत के इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, रेड अलर्ट हुआ जारी

kal ka mausam : उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में मानसून एक्टिव है और पिछले काफी दिनों ये यहां रूक रूककर बारिश हो रही है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और गर्मी से राहत मिली है। हाल ही में मौसम विभाग ने आगमी मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। IMD ने कल उत्तर भारत के इन राज्यों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। आईये जानते हैं कहां कितनी होगी बारिश - 

 | 
kal ka mausam 07 July 2025 : कल उत्तर भारत के इन राज्यों में भारी बारिश, रेड अलर्ट हुआ जारी 

HR Breaking News - (kal ka mausam)। देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। लगभग सभी जगहों पर मानसूनी बारिश हो रही है। देश की राजधानी दिल्ली एनसीआर में भी रूक रूक कर बारिश का दौर जारी है।

 
लेकिन इसके बावजूद यहां उमस भरी गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने आगमी मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। IMD ने सोमवार यानी 7 जुलाई (kal ka mausam) को दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

 

इन राज्यों में कल होगी बारिश - 

 

उत्तर भारत के सभी राज्यों में मौसम बदला हुआ है। यहां पर कई दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है और बारिश का सिलसिला चल रहा है। मौसम विभाग ने यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान (Rajasthan weather), उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी कल यानी 7 जुलाई को ज्यादातर इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। 

वहीं, बंगाल के ज्यादातर इलाकों में भी गरज चमक के साथ झमाझम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि अगले एक सप्ताह तक पूरे उत्तर भारत में मानसून रफ्तार पकड़ेगा और गरज चमक के साथ बारिश जारी रहेगी। 

7 जुलाई को देश के प्रमुख शहरों में इतना रहेगा तापमान - 

1.    दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 सेल्सियस
2.    मुंबई            30 अधिकतम तापमान 25 न्यूनतम तापमान 
3.    कोलकाता    31 अधिकतम तापमान 26न्यूनतम तापमान 
4.    चेन्नई             37 अधिकतम तापमान 29 न्यूनतम तापमान 
5.    पटना             36 अधिकतम तापमान 28 न्यूनतम तापमान 
6.    रांची             28 अधिकतम तापमान 23 न्यूनतम तापमान 
7.    अहमदाबाद    32 अधिकतम तापमान 26 न्यूनतम तापमान 
8.    अमृतसर    34 अधिकतम तापमान 29 न्यूनतम तापमान 
9.    चंडीगढ़    33 अधिकतम तापमान 28 न्यूनतम तापमान 
10.    जयपुर       31 अधिकतम तापमान 25 न्यूनतम तापमान 
11.    हैदराबाद    31 अधिकतम तापमान 23 न्यूनतम तापमान 
12.    शिमला    26 अधिकतम तापमान 20 न्यूनतम तापमान 
13.    देहरादून    32 अधिकतम तापमान 26 न्यूनतम तापमान 

मौसम विभाग ने इन तीन जिलों में जारी किया रेड अलर्ट - 


मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather) के कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में 6 जुलाई को कई जगहों पर बहुत तेज बरसात होने की संभावना जताई है। इसको मद्देनजर रखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग (Weather Update) ने आज यानी 6 जुलाई को कांगड़ा, सिरमौर और मंडी जिलों में मूसलाधार बारिश का आसार जताया है इसको लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। 

जनजातीय जिलों किन्नौर और लाहौल एवं स्पीति को छोड़कर 7 अन्य जिलों में भी मौसम विभाग (Weather Update) ने अत्यधिक बारिश होने की भविष्यवाणी की है और खराब मौसम को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंडी जिले में पधर क्षेत्र के शिलभडानी गांव में स्वाड नाला में बादल फटने की घटना के बाद संपर्क मार्गों और छोटे पुलों को नुकसान पहुंचने की खबरें हैं।


IMD ने बताया कहां कितनी होगी बारिश - 

मौसम विभाग (Mausam 7July 2025) ने पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में कम दबाव बनने के आसार जताए हैं, जिससे राज्य के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। पुरुलिया, झाड़ग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों के कुछ हिस्सों में 7 से 20MM तक तेज बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।


 पश्चिम वर्धमान, पूर्व मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना और बांकुड़ा जिलों में भी 7 से 11MM तक जोरदार बारिश गिरने की आशंका है। IMD ने कहा कि उप-हिमालयी जिलों दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार के कुछ हिस्सों में 10 जुलाई तक गरज चमक और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश देखने को मिल सकती है।