Kal Ka Mausam 24 november : दिल्ली समेत इन राज्यों में 10 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, IMD का बारिश-कोहरे का अलर्ट जारी
HR Breaking News (IMD Weather) उत्तर भारत में सर्दी का असर अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है और सुबह-शाम की ठंडक लोगों को महसूस हो रही है। नवंबर का महीना समाप्त होने को हैं। ऐसे में अब तापमान में गिरावट के बाद ठंड बढने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली (weather update 24 november) समेत कई राज्यों में आगामी दिनों में पारा 10 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिसको लेकर आईएमडी ने कोहरे बारिश का अलर्ट जारी किया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान
IMD के ताजा (IMD Weather Updates) पूर्वानुमान के मुताबिक अगले हफ्ते तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस के स्तर तक जाने की संभावना है, जिससे सुबह-शाम के वक्त ठिठुरन बढ़ सकती है। सर्दी बढ़ने के साथ विजिबिलिटी भी कम हो रही है। पंजाब, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा के कुछ इलाकों में विजिबलिटी (Visibility in Odisha areas) घटकर 50 से 100 मीटर के दायरे में सिमटती दिख रही है।
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्का कोहरा या धुंध छाई रह सकती है, जबकि दिन के दौरान आसमान साफ रह सकता है। 26 नवंबर तक पारा गिरकर 9 से 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जिससे सुबह-शाम की सर्दी बढ़ सकती है।
पंजाब के मौसम का हाल
पंजाब (Punjab Weather Forecast) में सुबह-शाम ठंड का अहसास बढ़ने लगा है और कोहरे की वजह से आवाजाही पर प्रभाव पड़ रहा है। मौसम विभाग के के अनुसार कल राज्य में बारिश के आसार नहीं है और मौसम शुष्क बना रहेगा। कई इलाकों में कम दृश्यता के बीच सुबह के वक्त न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री रह सकता है और अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम
UP (UP Ka Mausam) में कल 24 नवंबर को मौसम का मिला-जुला असर दिख सकता है और पूर्वी इलाके में कोहरे के साथ हल्की बारिश के आसार है। कल 24 राज्यों में कई हिस्सों में सुबह कोहरा छाया रह सकता है और ठंड बढ़ सकती है। कल 24 नवंबर को अधिकतम तापमान 24 से 27 डिग्री रहने की संभावना है और न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
बिहार में कैसा रहेगा मौसम
बिहार (Bihar Weather Forecast) आगामी 24 घंटे में सुबह के समय कोहरे की परत छाई रह सकती है। बदलते मौसम के बीच कल राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन सुबह कोहरे के चलते ठंड महसूस होगी। कल 24 नवंबर को अधिकतम तापमान 24 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 14 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने के आसार है।
