hrbreakingnews.com

Kal ka Mausam 26 November : 6 से ज्यादा राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, 5 राज्यों में पड़ेगी ठंड 

Kal ka Mausam 26 November : मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 26 नवंबर को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में गरज चमक के साथ झमाझम बरसात होने की संभावना है। वहीं केरल और माहे के साथ तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में व्यापक बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तर भारत के राज्यों में घना कोहरा छाएगा। चलिए नीचे खबर में जानते हैं विस्तार से 

 
Kal ka Mausam 26 November : 6 से ज्यादा राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, 5 राज्यों में पड़ेगी ठंड 

HR Breaking News - दिसंबर का महीना शुरू होने वाला है। इस बीच मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं कहीं बारिश होने से मौसम बिगड़ने वाला है तो कहीं ठंडी हवाएं मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। दक्षिण भारत में पूर्वी हवाओं के चलने से ठंड का असर बढ़ेगा। 


भारतीय मौसम विभाग (IMD Rain Alert)  ने 26 नवंबर को केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ इलाकों में मेघ गर्जन और बिजली कड़ने के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। वहीं, आंध्र प्रदेश समेत कुछ अन्य क्षेत्रों में तेज आंधी चलेगी और हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं उत्तर भारत के मौसम की बात करें तो यहां दिल्ली (Delhi Mausam), पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है।

उत्तर प्रदेश में छाएगा घना कोहरा -


उत्तर प्रदेश (UP Mausam Update) में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रह सकता है। 26 नवंबर के लिए IMD के प्रमुख चेतावनी बुलेटिन में घने कोहरे का अलर्ट नहीं है। हालांकि, सुबह और रात के समय ठंड का असर बना रह सकता है।


बिहार में कल बारिश-कोहरे की चेतावनी


बिहार (Bihar Weather) में 26 नवंबर को बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान में गिरावट से सुबह और रात के समय ठंड महसूस हो सकती है।


पंजाब में बदलेगा मौसम -


पंजाब (Punjab ka Mausam) के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है। सुबह के समय दृश्यता कम हो सकती है। इसका असर सड़क और रेल यातायात पर भी पड़ सकता है।


दिल्ली में कोहरा छाने की संभावना - 


राजधानी दिल्ली (Delhi Weather) में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि, सुबह के समय कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। इससे दृश्यता प्रभावित होने की आशंका है। वाहन चालकों को सुबह के समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

हरियाणा में कल कैसा रहेगा वेदर - 


26 नवंबर को हरियाणा (Hayana Mausam) के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने का अनुमान है। सुबह के समय दृश्यता कम रहने से वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है।

राजस्थान में बारिश-आंधी का अलर्ट - 


राजस्थान में कल 26 (kal ka mausam) नवंबर को बारिश और आंधी का कोई संभावना नहीं है। मौसम शुष्क बना रह सकता है। रात के तापमान में गिरावट से सर्दी बढ़ सकती है।


हिमाचल प्रदेश में 26 नवंबर को छाएगा धुंध - 


हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने का अनुमान है। फिलहाल भारी बारिश या बर्फबारी का प्रमुख अलर्ट नहीं है। सुबह के समय कम दृश्यता से परेशानी हो सकती है।


उत्तराखंड में साफ रहेगा मौसम - 

उत्तराखंड में मौसम विभाग (Mausam Update) ने बारिश या बर्फबारी का कोई प्रमुख अलर्ट नहीं है। मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का असर अधिक महसूस हो सकता है।


कर्नाटक में कल बारिश-बिजली का अलर्ट - 


 

भारतीय मौसम विभाग (IMD Weather) के मुताबिक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में कल गरज-चमक के साथ बरसात होने के असार हैं। इसके साथ ही बिजली गिरने की संभावना है। हालांकि, भारी बारिश का प्रमुख अलर्ट नहीं है।


तमिलनाडु में कल होगी भारी बारिश - 

IMD ने कल यानी 26 नवंबर (26 Novembe ka Mausam) को तमिलनाडु के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

आंध्र प्रदेश में 26 नवंबर-आंधी-बारिश की चेतावनी


आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। राज्य के कुछ हिस्सों में तेज सतही हवाओं का भी अनुमान है।

केरल में कल भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग (Kal ka Mausam) के अनुसार, 26 नवंबर को केरल और माहे के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।