Kal ka Mausam 28 November : 8 राज्यों में तेज बारिश, 4 राज्यों में छाएगा घना कोहरा, राजस्थान में चलेगी शीतलहर
Kal ka Mausam 28 November : मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने कल यानी 28 नवंबर को दक्षिण भारत में कई जगहों पर गरज चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। इसके अलावा 4 से ज्यादा राज्यों में घना कोहरा छाने की भी संभावना है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -
HR Breaking News - दिसंबर का महीना कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है और ठंड का असर भी तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला अभी जारी है। मौसम विभाग ने ने कल तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप के कुछ इलाकों में आंधी चलने और बारिश होने की संभावना जताई है।
वहीं उत्तर भारत में दिल्ली, पंजाब (punjab weather), हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा नजर आ सकता है। सुबह के समय घना कोहरा छाने से वाहन चालकों की मुश्किल बढ़ सकती है। राजस्थान के पूर्वी इलाकों में शीतलहर चलने की आशंका है। पूर्वी हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट आएगी और दिन के समय भी ठंड महसूस होगी।
हरियाणा में कल घने कोहरे का अलर्ट
शनिवार को हरियाणा (Haryana ka Mausam) के कुछ हिस्सों में सुबह घना कोहरा नजर आ सकता है। IMD ने हरियाणा के साथ चंडीगढ़ और दिल्ली में भी घने कोहरे की चेतावनी दी है। कम दृश्यता के कारण सुबह के समय सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है। खासकर दिल्ली-एनसीआर से आने-जाने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
पंजाब में 28 नवंबर-घने कोहरे का अलर्ट
पंजाब (punjab mausam) के कुछ इलाकों में शनिवार सुबह घना कोहरा छाने की आशंका है। मौसम विभाग ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कम दृश्यता को लेकर चेतावनी जारी की है। इसका असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर पड़ सकता है।
राजस्थान में कल शीतलहर का अलर्ट
राजस्थान (rajasthan weather) में शनिवार को सर्दी का असर और बढ़ सकता है। IMD ने पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की आशंका जताई है। सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट के चलते ठिठुरन बढ़ सकती है।
उत्तर प्रदेश में छाया रहेगा घने कोहरे
उत्तर प्रदेश (UP ka Mausam) में शनिवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दृश्यता कम रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने दोनों क्षेत्रों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। रात और सुबह के तापमान में गिरावट आएगी।
बिहार में कल मौसम रहेगा शुष्क
शनिवार को बिहार (Bihar me barish) में बारिश की कोई बड़ी गतिविधि होने का अनुमान नहीं है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है। सुबह और रात के समय ठंड का असर बना रहेगा। फिलहाल बिहार के लिए भारी बारिश, तेज हवाओं या शीतलहर का कोई प्रमुख अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
दिल्ली में घने कोहरे का अलर्ट
शनिवार को दिल्ली (delhi weather) का आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है, लेकिन सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। कुछ इलाकों में घना कोहरा भी परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। सुबह के समय कम दृश्यता को देखते हुए वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
हिमाचल प्रदेश में घने कोहरे की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 28 नवंबर को घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में कोहरे का असर 30 नवंबर तक बने रहने की संभावना है। खासकर निचले और मैदानी इलाकों में सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है। फिलहाल शनिवार को भारी बारिश और बर्फबारी का कोई अलर्ट नहीं है।
तमिलनाडु में कल चलेगी आंधी -
तमिलनाडु में कल 28 नवंबर को मौसम (IMD Rain Alert) सक्रिय रह सकता है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पुडुचेरी और कराईकल में भी इसी तरह का मौसमी बना रहेगा। हालांकि, 28 नवंबर के लिए भारी बारिश का अलग से अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
केरल में 28 नवंबर को होगी बारिश
केरल (Kerala ka Mausam) में शनिवार को बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती है। राज्य के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। माहे में भी इसी तरह का मौसम देखने को मिल सकता है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है।
लक्षद्वीप में कल तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका
लक्षद्वीप में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। IMD ने खराब मौसम की गतिविधियों को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।
उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड (Uttarakhand Weather) में शनिवार को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। राज्य में बारिश और बर्फबारी को लेकर कोई प्रमुख चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, पहाड़ी इलाकों में सुबह और रात के समय ठंड का असर बना रहेगा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान कम रहने की संभावना है।
आंध्र प्रदेश में 40 की रफ्तार से तेज हवाओं का अलर्ट
आंध्र प्रदेश में 28 नवंबर 2026 (kal ka Mausam) को को गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर 30 से 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है। इसके अलावा राज्य के कुछ हिस्सों में तेज सतही हवाएं भी चलने का अनुमान है। मौसम खराब होने के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
कर्नाटक में कल मौसम में होगा बदलाव
शनिवार कर्नाटक में को किसी बड़े मौसमी बदलाव का प्रमुख अलर्ट नहीं है। राज्य के तटीय और दक्षिण आंतरिक हिस्सों में पिछले दिनों बारिश की गतिविधियां देखने को मिली हैं, लेकिन 28 नवंबर के लिए गरज-चमक और तेज हवाओं का विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ज्यादातर इलाकों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।
इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा -
शनिवार 28 नवंबर को मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत के 4 राज्यों में सुबह घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में भी धुंध की चेतावनी जारी की है। इसके चलते सुबह के समय दृश्यता कम होगी और वाहन चालकों, यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
