hrbreakingnews.com

Kal ka Mausam 3 November : 11 घंटे में होगी भारी बारिश, 4 राज्यों में गिरेंगे बड़े बड़े ओले, आंधी तूफान का भी अलर्ट

Kal ka Mausam 3 November : कल यानी 3 नवंबर देश के अलग अलग हिस्सों में मौसम बदलेगा। पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के पास निम्न दबाव बनने से पूर्वी राज्यों में मेघ गर्ज और बिजली कड़ने के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर समेत 20 राज्यों में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। चलिए नीचे खबर में जानते हैं - 

 
Kal ka Mausam 3 November : 11 घंटे में होगी भारी बारिश, 4 राज्यों में गिरेंगे बड़े बड़े ओले, आंधी तूफान का भी अलर्ट

HR Breaking News -  बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान अभी शांत नहीं हुआ है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के पास निम्न दबाव बनने से पूर्वी राज्यों में बारिश का सिलसिला शुरू होगा। वहीं 3 नवंबर (3 November ka mausam) की सुबह तक चक्रवाती तूफान दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट को पार कर सकता है। 


इसके अलावा पूर्वोत्तर असम और उसके आसपास के इलाकों में एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। ऐसे में कल यानी 3 नवंबर को देश के अलग अलग हिस्सों में जमकर बादल बरसने वाले हैं। मौसम विभाग के अनुसार यूपी, बिहार (Bihar ka Mausam), दिल्ली समेत 20 राज्यों में आंधी तूफान और अति भारी बारिश का कहर देखने को मिलेगा। इस दौरान हवा की गति 95 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है और 4 से ज्यादा राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिर सकते हैं। इससे तापमान में 5 से 6 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी। पूर्वी भारत के राज्यों में कोहरा छाने की भी चेतावनी जारी की गई है

 


पंजाब में कल भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

 


मौसम विभाग ने 3 नवंबर को पंजाब (punjab mausam update) के कपूरथला संगरूर, लुधियाना, अमृतसर, फिरोजपुर, संगरूर, होशियारपुर, गुरदासपुर, बठिंडा, फरीदकोट और बरनाला में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे।


यूपी में 3 नवंबर-बारिश-आंधी की चेतावनी


मौसम विभाग ने यूपी (UP me barish) के सोनभद्र, बलिया, गाजीपुर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मेरठ, महाराजगंज, कुशीनगर, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर और बहराइच में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी है। वहीं, लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।


बिहार में कल बारिश-तूफान

बिहार (Bihar weather) के मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, गया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, जमुई और बेगूसराय में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, पटना में 3 नवंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।


दिल्ली में बारिश की भविष्यवाणी


मौसम विभाग ने दिल्ली (Delhi Barish Alert) में कल यानी 3 नवंबर भारी बारिश और आंधी भविष्यवाणी की है। इस दौरान 30 से 40 km प्रति घंटे की स्पीड से तूफानी हवा चल सकती है। वहीं, दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

राजस्थान में कल होगी भारी बारिश


कल राजस्थान (Rajasthan ka mausam) के चुरू, कोटा, करौली, धौलपुर, श्रीगंगानगर, बारां, उदयपुर, सवाई माधोपुर, अजमेर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, भरतपुर और जयपुर में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 से 60 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, जयपुर में कल अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।


मध्य प्रदेश में 3 नवंबर-बारिश-आंधी का येलो अलर्ट


भारतीय मौसम विभाग (IMD Weather) ने MP के विदिशा, होशंगाबाद, सिवनी, अनूपपुर, खरगोन, बेतुल, मांडला, शहडोल, खंडवा, नरसिंहपुर, देवास, हर्दा, सागर और इंदौर में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, भोपाल में 3 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।


उत्तराखंड में कल बदलेगा मौसम 


कल यानी 3 नवंबर को उत्तराखंड (Uttarakhand weather update) के नैनीताल, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चमोली, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और ऋषिकेश में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 km प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, देहरादून में कल अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।


हिमाचल में बारिश-तूफान की चेतावनी


हिमाचल (Himachal me hogi barish) के चंबा, सोलन, कुल्लू, मंडी, किन्नौर और बिलासपुर में मध्यम बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 20 से 30 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, मनाली में 3 नवंबर को अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।


झारखंड में तेज आंधी के साथ बरसेंगे बादल - 


3-4 नवंबर (4 November tak ka mausam) को झारखंड के बोकारो, दुमका, रांची, जमशेदपुर, पलामू, चतरा, देवघर, गोड्डा, हजारीबाग, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और लोहरदगा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, रांची में कल अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।


जम्मू-कश्मीर में कल होगी भारी बारिश


IMD ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़, मिरपुर, पहलगाम, जम्मू, पुंछ, रियासी, अनंतनाग और बारामूला में में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 45 से 50 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में कल अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।


पश्चिम बंगाल में तेज बारिश-आंधी की संभावना


3 नवंबर को पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा, जलपाईगुड़ी, कोलकाता, पश्चिम मेदिनीपुर, हावड़ा, कालिम्पोंग, पुरबा बर्द्धमान, दार्जिलिंग और दुर्गापुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, कोलकाता में कल अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।