home page

Kal ka Mausam : सात राज्यों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं भी चलेंगी, IMD का अलर्ट

weather alert : देशभर में मौसम ने करवट ली हुई है। इन दिनों उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में लोगों को अभी से ही मई-जून जैसी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में भारत मौसम विभाग (weather alert) की ओर से जारी किए गए लेटेस्ट वेदर पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में लोगों की समस्या और अधिक बढ़ सकती है। वहीं, भारत मौसम विभाग की ओर से होली तक देश के 7 राज्य में बारिश होने की संभावना के चलते अलर्ट जारी किया गया है।
 | 
Kal ka Mausam : सात राज्यों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं भी चलेंगी, IMD का अलर्ट

HR Breaking News (kl ka mausam) भारत मौसम विभाग के लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार कल उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, बिहार के साथ-साथ देश के कई अन्य राज्यों में तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि मार्च महीने की शुरुआत में ही उत्तर-पश्चिमी भारत के ज्यादातर राज्यों में गर्मी अपना कहर दिखाएगी। 


एक ओर जहां इन राज्यों में लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ेगा, वहीं दूसरी ओर मेघालय, केरल, असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, जम्मू कश्मीर में पश्चिम बंगाल समेत सात राज्यों में बारिश लोगों की परेशानियां बढ़ा सकती है। भारत मौसम विभाग के वेदर अपडेट के अनुसार इस दौरान 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं। 

आईएमडी (IMD Weather alert) की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार आगामी सप्ताह उत्तर-पश्चिमी भारत के कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहने की संभावना है। वहीं, इस दौरान दो पश्चिमी विक्षोभों के असर के चलते 3 व 4 मार्च को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश व बर्फबारी भी हो सकती है।
 
मौसम विभाग (Mausam alert) का कहना है कि आज व कल यानी 27 और 28 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश, केरल, मेघालय, माहे और असम में बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में 3 व 4 मार्च को बारिश और बर्फबारी होने की भी संभावना नजर आ रही है। 

कल कैसा रहेगा दिल्ली के मौसम का हाल 


भारत मौसम विभाग (Indian metrological department) की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार कल 28 फरवरी को दिल्ली व एनसीआर में मौसम साफ रहने वाला है। वहीं, होली तक ठंड न के बराबर हो जाएगी। तापमान की बात करें तो विभाग का पूर्वानुमान है कि इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, इस दौरान दिल्ली और एनसीआर में 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की भी संभावना है।
 


कल यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल


आईएमडी (IMD ka alert) के वेदर पूर्वानुमान के अनुसार कल उत्तर प्रदेश के अधिकतम क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। साथ ही इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा होने की संभावना है। वहीं, आगामी 24 घंटे में प्रदेश के मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की आशंका है। ऐसे में माना यही जा रहा है की होली के त्यौहार तक उत्तर प्रदेश में और अधिक गर्मी बढ़ सकती है, जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ जाएंगी।
 


जानें आपके शहर में कल कितना रहेगा तापमान 


मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार कल 28 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। वहीं, मुंबई में 28 फरवरी को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, कोलकाता में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और चेन्नई में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।
 
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के तापमान की बात करें तो कल 28 फरवरी को यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसी के साथ बिहार की राजधानी पटना में भी अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।
 
इस दौरान रांची में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस व गुलाबी नगरी जयपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। 
पहाड़ी शहर शिमला में कल 28 फरवरी को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और नैनीताल में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का विभाग ने पूर्वानुमान जताया है। 
मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार कल 28 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में कुछ क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। ऐसे में वहां ठंड बढ़ने की संभावना है। हालांकि, पिछले दो दिनों से तापमान सामान्य से ऊपर ही दर्ज किया जा रहा है। वहीं, अगर हम बात करें उत्तराखंड के मौसम की तो यहां अधिकतम तापमान में भी बढ़त देखी गई है। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी व मैदानी इलाकों में बारिश होने की विभाग ने संभावना जताई है।