कल का मौसम : 75 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, 14 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी
HR Breaking News : (कल का मौसम) भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों की तरफ से कल के मौसम को लेकर नया अपडेट जारी कर दिया गया है। आईएमडी (India Meteorological Department) की तरफ से 2 अक्टूबर के लिए देश के 14 राज्यों में भारी बरसात होने और 75 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इन दिनों देश के ज्यादातर इलाकों में फसलों की कटाई चल रही है और ऐसे में मौसम खराब होना किसानों के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है।
मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में भी व्यापक बरसात (weather updates) होने की संभावना है। IMD के अधिकारियों का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में आफत की बरसात होने के साथ-साथ कुछ जगहों पर लैंडस्लाइड होने की भी संभावना है। ऐसे में यात्रा का प्लान करने से पहले मौसम के लिए लेटेस्ट अपडेट के बारे में जरूर जान ले।
मौसम विभाग (mausam vibhag) की तरफ से 2 अक्टूबर (कल का मौसम) के लिए बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ जम्मू कश्मीर समेत 14 राज्यों में भारी बरसात के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट (IMD rain alert) जारी किया गया है। विभाग द्वारा जारी की गई चेतावनी के अनुसार पता चला है कि बाकी जिलों में भी बादलों का आवागमन जारी रहेगा और कहीं-कहीं हल्की बरसात भी हो सकती है। मानसून की विदाई (monsoon updates) के इस दौर में हो रही बरसात की वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है। चलिए जान लेते हैं 2 अक्टूबर 2026 को कहां-कहां होगी बरसात।
दिल्ली में 2 अक्टूबर का मौसम (weather in delhi)
देश की राजधानी दिल्ली में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन काफी व्यापक बरसात (Delhi ka mausam) होने से जुड़ा अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी करते हुए बताया गया है कि 2 अक्टूबर को दिल्ली में तेज बरसात के साथ 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो कम से कम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
बिहार में भी मौसम बदलेगा रुख (Bihar ka mausam)
मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि 2 अक्टूबर के दिन (2 october ka mausam) बिहार के तकरीबन 14 जिलों में व्यापक बरसात के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। आईएमडी की तरफ से बिहार के पटना, गया, जहानाबाद, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर और कटिहार में तेज आंधी और बरसात का अलर्ट जारी कर दिया गया है। बिहार के पटना में 2 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और कम से कम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अंदाजा है।
झारखंड में कैसा रहेगा मौसम? (Jharkhand ka mausam)
2 अक्टूबर 2026 को झारखंड के 40% इलाके में व्यापक बरसात के साथ आंधी का अलर्ट जारी हुआ है और मौसम विभाग के अधिकारियों की तरफ से जानकारी शेयर करते हुए बताया गया है कि 2 अक्टूबर के दिन यहां 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी भी चलेगी। 2 अक्टूबर के लिए झारखंड के गुमला, गढ़वा, सिमडेगा, रांची, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, हजारीबाग, पलामू और जमशेदपुर में तेज बरसात और आंधी का अलर्ट जारी हुआ है। इस दौरान रांची में ज्यादातर तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और कम से कम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में 2 अक्टूबर का मौसम (UP Weather News)
पिछले काफी समय से उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तेज बरसात देखने को मिल रही है जिसकी वजह से वहां मौसम के हालात बिगड़े हुए हैं। मौसम विभाग की तरफ से 2 अक्टूबर के लिए उत्तर प्रदेश मेरठ, आगरा, मथुरा, गाजियाबाद, बहराइच, गोंडा, कानपुर, हरदोई, खीरी, श्रावस्ती, उन्नाव, कन्नौज, सीतापुर, रामपुर, प्रयागराज, फर्रुखाबबाद, बरेली, एटा, फिरोजाबाद, कासगंज, मैनपुरी,गोरखपुर और देवरिया में तेज बरसात के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट जारी कर दिया गया है। 2 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और कम से कम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अपडेट जारी हुआ है।
उत्तराखंड का मौसम (Weather in Uttarakhand)
मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में भी मौसम खराब (weather news hindi) रहने की संभावना जताई जा रही है। उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल में 2 अक्टूबर को तेज बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी हुआ है। 2 अक्टूबर के दिन उत्तराखंड के देहरादून में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अधिकारियों की तरफ से बताया गया है की बरसात की वजह से यातायात पर प्रभाव पड़ सकता है।
हिमाचल प्रदेश में बदलने वाले हैं मौसम के हालात (Weather in Himachal Pradesh)
बीते कल से हिमाचल प्रदेश में मौसम सही बना हुआ है लेकिन 2 अक्टूबर के दिन हिमाचल प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और आईएमडी (IMD Latest Updates) की तरफ से हिमाचल प्रदेश के सोलन, बिलासपुर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा और सिरमौर में भारी बरसात और आंधी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। नई चेतावनी के अनुसार (IMD Alert) पता चला है कि हिमाचल प्रदेश में 2 अक्टूबर को बरसात के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। मनाली में 2 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और कम से कम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।
जम्मू कश्मीर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी (Heavy rain in Jammu and Kashmir)
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ जम्मू कश्मीर के मौसम (Jammu And Kashmir Weather) में भी 2 अक्टूबर के दिन काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अधिकारियों की तरफ से बताया गया है कि 2 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर के राजौरी, अनंतनाग, बारामूला, पुंछ, रामबन, कठुआ, रामबन, डोडा, सांबा और कठुआ में काफी तेज बरसात के साथ आंधी चल सकती है। 2 अक्टूबर के दिन श्रीनगर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और कम से कम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की जानकारी दी गई है।
राजस्थान के 12 जिलों में बरसात की संभावना (Weather in Rajasthan)
आईएमडी की तरफ से राजस्थान में भी भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी करते हुए बताया गया है कि 2 अक्टूबर के दिन यहां भी मौसम काफी ज्यादा खराब रह सकता है। आईएमडी (IMD Weather Updates) की तरफ से राजस्थान के भिलवाड़ा, टोंक, सवाई माधोपुर, बारां, कोटा, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, जयपुर, अजमेर और उदयपुर समेत 12 जिलों में तेज बरसात की संभावना जताई गई है। विभाग का कहना है कि तेज बरसात के साथ यहां 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है और 2 अक्टूबर को जयपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तथा कम से कम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
पंजाब में कल का मौसम (Punjab weather updates)
आईएमडी के अधिकारियों की तरफ से बताया गया है कि 2 अक्टूबर के दिन पंजाब के 50% इलाके में तेज बरसात के साथ आंधी चलने की संभावनाहै। आईएमडी की तरफ से पंजाब के पठानकोट, बरनाला, चंडीगढ़, जालंधर, अमृतसर, पटियाला, गुरदासपुर और लुधियाना में व्यापक बरसात-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।
पश्चिम बंगाल में 2 अक्टूबर के दिन कैसा रहेगा मौसम? (West Bengal Weather)
2 अक्टूबर को देश के अन्य राज्यों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में भी तेज बरसात और आंधी आ सकती है। पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में मौसम साफ रहेगा लेकिन हावड़ा, दार्जिलिंग, नादिया, कोलकाता, अलीपुरद्वार, नादिया, बीरभूम और कूचबिहार में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ-साथ भारी बरसात भी हो सकती है। 2 अक्टूबर को कोलकाता में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम? (MP Weather Updates)
मध्य प्रदेश के मौसम में भी 2 अक्टूबर के दिन काफी ज्यादा बदलाव (Weather Updates) देखने को मिलेगा और आईएमडी की तरफ से मध्य प्रदेश के देवास, होशंगाबाद, भोपाल, इंदौर, खांडवा, गुना, मुरैना, अशोक नगर, नीमच, उमरिया, छिंदवाड़ा, कटनी और पन्ना में मूसलाधार बरसात होने के साथ-साथ लगभग 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चलने की संभावना भी जताई गई है। 2 अक्टूबर में भोपाल का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
