UP Ka Mausam : उत्तर प्रदेश के वेदर पर बड़ा अपडेट, अगले 48 घंटे ऐसा रहेगा मौसम
HR Breaking News (UP Weather Alert) वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते 9 से 11 जनवरी के बीच दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। विभाग का पूर्वानुमान है कि इस दौरान तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़त हो सकती है।
ऐसे में लखनऊ, आगरा व प्रदेश के अन्य शहरों में शीतलहर का प्रभाव भी कम होने की उम्मीद है। हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गलन वाली ठंड का सिलसिला जारी रहने की आशंका है। वहीं, सोमवार से एक बार फिर प्रदेश में मौसम बदल सकता है।
अभी कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश वासियों की हालत ठंड की वजह से खराब होती दिखाई दी है। ऐसे में अब उत्तर प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदल सकता है और लोगों को कुछ राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग (Weather Alert) का पूर्वानुमान है कि आगामी दो दिनों तक प्रदेश में कोहरा और ठंड का स्तर कम हो सकता है। वहीं, बीते दिन कुछ शहरों में बूंदाबांदी देखने को मिली थी।
अलग अलग जिलों में मौसम का हाल
हालांकि दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत अवश्य मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आगरा, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, अलीगढ़ में आगामी दो दिनों में शीतलहर का कहर कम हो सकता है। वहीं, इस दौरान मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, बागपत, कानपुर, गोरखपुर व अनेक पूर्वांचल के जिलों में सर्द पछुआ हवाएं चलती रह सकती हैं, जिनके चलने से गलन वाली सर्दी (Weather Alert) बढ़ने के आसार हैं।
उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि वर्तमान में प्रदेश में विक्षोभ सक्रिय होने के चलते 9 से 11 जनवरी के बीच तापमान में वृद्धि (Temp rise) हो सकती है। इस दौरान न्यूनतम व अधिकतम तापमान में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़त होने के आसार हैं। वहीं, पछुआ हवाएं इस समय कम ठंडी रहेगी और गलन व भयंकर ठंड से लोगों को राहत मिलने की संभावना है।
अगले सप्ताह फिर बदलेगा मौसम
विभाग का यह भी पूर्वानुमान है कि आगामी सोमवार यानी 12 जनवरी से प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदल सकता है। इस दौरान राजधानी व प्रदेश के कई अन्य जिलों में शीतलहर चलने की आशंका है। आने वाले 2 दिनों तक विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश में कोहरे और शीत दिवस का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
जानें गोरखपुर में आज कैसा रहेगा मौसम
आज 10 जनवरी की सुबह गोरखपुर में घना कोहरा (Dense Fog) छाने के आसार हैं। वहीं, दिन में कोहरे से लोगों को राहत मिल सकती है। इस दौरान कड़ाके की ठंड का सिलसिला जारी रहेगा। देवरिया व बस्ती में भी कोहरे के चलते गलन भरी ठंड से लोग परेशान हो सकते हैं।
