home page

UP Ka Mausam : यूपी में अगले 5 दिनों के लिए भयंकर गर्मी करेगी हाल बेहाल, जान लें IMD की भविष्यवाणी

UP Weather Today : इन दिनों गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। यूपी समेंत पूरे उत्तर भारत में पारा 40 के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए हीटवेव (heatwave  alert) को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आइए जान लें मौसम का ताजा हाल..

 | 

HR Breaking News, New Delhi : यूपी समेत पूरे उत्तर भारत गर्मी कहर ढा रही है। यूपी में गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। गर्म हवा और लू के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। आईएमडी (Indian meterological dept.) के मुताबिक, 16 मई यानी गुरुवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जबकि 17 मई से लू चलने की संभावना जताई गई है। वहीं एक बार फिर सूरज अपने तेवर दिखाने के लिए तैयार है। लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन दिन तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जाने का पूर्वानुमान है। आने वाले तीन से चार दिन उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए बेहद गर्म रहने वाला हैं।

गुरुवार की बात करें तो लखनऊ में आसमान आज साफ रह सकता है। लखनऊ में आज न्‍यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। 

17 मई से लू चलने का है अलर्ट


मौसम वैज्ञानिक (IMD Updates) ने आगे बताया कि 17 मई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि दोनों ही हिस्सों में कहीं-कहीं पर लू चलने की संभावना जताई गई है। शुकवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी में ऊष्ण लहर यानी लू चलने की संभावना जताई गई है।

25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं


मौसम की जानकारी 18 मई को भी प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। साथ ही पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर गर्म हवा चल सकती है। ऐसे ही 19 मई को प्रदेश में मौसम साफ (mausam ka haal) रहने वाला है। 


दोपहर के समय तेज धूप हो सकती है। लेकिन दोनों हिस्सों में कुछ जगहों पर 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इतना ही नहीं, पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर लू चल सकती है।


रात 10 बजे के बाद रंगीन हो जाती हैं Delhi की ये 5 जगहें, सुबह 3 बजे तक मौज करते हैं लोग

भयंकर गर्मी बन रही बिमारियों का कारण 


लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ (Senior scientist of Lucknow Meteorological Center) वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यह 5 दिन उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए बेहद गर्म रहने वाले हैं। ऐसे में जरूरी है कि लोग सावधानी बरतें। घर से बहुत जरूरी हो तभी निकलें और अगर निकलें, तो अपना सिर और चेहरा अच्छे से किसी कपड़े से बांधकर निकलें। पानी की बोतल जरूर साथ रखें। 


उन्होंने बताया कि फिलहाल प्रदेश में अभी बारिश (rain alert) का कोई पूर्वानुमान नहीं है। भीषण गर्मी की वजह से बीमारियां भी बढ़ती जा रही हैं। लोग बुखार, दस्त, डायरिया, पेट दर्द जैसी बीमारियों से ग्रसित हैं।