home page

UP ka mausam : यूपी वालो जरा बचके, IMD ने आने वाले मौसम को लेकर जारी किया रेड अलर्ट

up ke mausam ki jankari : पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, उत्तर पश्चीम से आने वाली ठंडी हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। घने कोहरे की वजह से धूप नहीं निकल पा रही है। जिसकी वजह से लोग घरों में बंद रहने को मजबूर हैं। हाल ही में मौसम विभाग ने भीषण शीतलहर को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। चलिए जानते हैं आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल- 

 | 

HR Breaking News (ब्यूरो)। उत्तरी-पश्चिमी सर्द हवाओं के चलते लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है। इससे शीतलहर बढ़ गई है। घने कोहरे की वजह से धूप बेअसर है। न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कोल्ड डे और सीवियर कोल्ड डे की स्थिति रही है। अगले दो दिन तक लखनऊ सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप रहने का अनुमान है। इसके बाद हवा का रुख बदलने से मौसम में बदलाव होने की संभावना है।

प्रदेश में पड़ेगा पाला- 


प्रदेश के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में कुछ जगह पाला पड़ने की भी आशंका जताई गई है। 15 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में घना कोहरा रहेगा। मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी भी जारी की है।


लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 5.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। प्रदेश में सबसे कम मेरठ का न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रहा।


भीषण शीतलहर के चलते नीचे आया पारा- 

लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 5.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सोमवार यानी 15 जनवरी को भी मौसम विभाग ने ठंड और कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

इन शहरों में पड़ेगा भयंकर कोहरा- 


गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा होने की आशंका है। इन जिलों में 16 जनवरी को भी घना कोहरा रहने का अनुमान है। लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान में 6.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ दिन का तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

 


15 जनवरी को जिले में सुबह घना कोहरा रहेगा। दिन में कोहरा छंटने के बाद भी पूरे दिन कोल्ड डे रहेगा। अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के पास रहने का अनुमान है। ठंड से जहां जनजीवन प्रभावित है।

मौसक विभाग ने ठंड से बचने के लिए विटामिन सी का सेवन करने और बाहर निकलते समय शरीर को पूरी तरह से गर्म कपड़े से ढक कर निकलने की भी सलाह दी है। सरसों, प्याज, मिर्च, बैंगन और टमाटर की फसलों पर पाला और कोहरे का असर कम करने के लिए हल्की सिंचाई करने की सलाह दी गई है।