UP Ka Mausam : यूपी में एक बार फिर बदला मौसम, इन जिलों में होगी झमाझम बरसात
UP Weather : यूपी में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। यूपी में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलता नजर आ रहा है। बदल रहे मौसम (UP Weather Update) की वजह से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलने वाली है। आज हम आपको इस खबर के माध्यमसे यूपी के मौसम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में पूरी डिटेल।

HR Breaking News - (UP Weather Today)। यूपी के मुरादाबाद में गरज -चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। जिससे तापमान में गिरावट आई है। लंबे समय से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को इस बारिश से काफी हद तक राहत मिली है। उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले दिनों में भी मौसम (mausam ka hal) का हाल यूहीं रहने वाला है। तापमान में गिरावट आने की वजह से लोगों को काफी ज्यादा राहत मिल सकती है। खबर में जानिये यूपी के मौसम के बारे में पूरी जानकारी।
22 जिलों में जारी बारिश का अलर्ट-
यूपी में पिछले कुछ दिनों से देश में मौसम (IMD weather update) ने करवट बदल ली है। मुरादाबाद में तेज बारिश का दौर जारी हो गया है। बादलों के तेज गड़गड़ाहट के साथ जमकर बादल बरस रहे हैं। बारिश होने की वजह तापमान में गिरावट देखी जा रही है। लंबे समय से भीषण गर्मी (UP weather forecast) से परेशान लोगों को काफी हद तक राहत मिली है। शहर का मौसम में ठंडक का अहसास हो रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि मौसम विभाग ने आज 22 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट-
उत्तर प्रदेश में एक ओर धूप तो वहीं दूसरी ओर बारिश (IMD rain alert) का दौर जारी रहा है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है। शुक्रवार (13 जून) को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में आंधी बारिश की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके अलावा 11 जिलों में हीटवेव (Heatwave alert in UP) को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उम्मीद लगाई जा रही है कि इस दौरान इन जिलों में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा।
मौसम विभाग ने दी जानकारी-
मौसम विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक 12 जून को यूपी के गोरखपुर, (Gorakhpur ka mausam) महराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, मऊ, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, प्रयागराज, (Prayagraj Ka mausam) सोनभद्र, मिर्जापुर, बरेली, रामपुर और पीलीभीत में गरज चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना जताई जा रही है।
हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी-
इसके अलावा पश्चिमी यूपी के झांसी, जालौन, महोबा, हमीरपुर, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, हाथरस, अलीगढ़, मथुरा, नोएडा और गाजियाबाद में हीटवेव (UP heatwave alert) को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस अवधि के दौरान लोगों को दोपहर में 12 से 2 बजे के बीच धूप में निकलने से परहेज करना चाहिए।
48 घंटों बाद यूपी में बदलेगा मौसम-
मौसम विभाग के एक्सपर्ट्स ने जानकारी देते हुए बताया कि यूपी में मानसून (Monsoon Update) अब जल्द ही दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आने वाले 48 घंटे बाद पूरे यूपी में बादल छाए रहने वाले हैं। इस अवधि के दौरान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान (weather forecast) में कमी देखी जा सकती है। इस अवधि के दौरान न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट आने की संभावना है।
वाराणसी समेत अन्य जिलों के मौसम का हाल-
इन दिनों यूपी में आसमान से आग बरसती दिख रही है। गुरुवार को प्रदेश (Aaj Ka Mausam) का सबसे गर्म जिला आगरा ही रहा है। यहां पर अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। वहीं प्रयागराज में भी तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा है। इसके अलावा वाराणसी, (Varanasi weather) लखनऊ, कानपुर, बांदा, बहराइच और अन्य जिलों में गर्मी की प्रचंडता ने लोगों को काफी परेशान कर दिया है।