hrbreakingnews.com

UP Ka Mausam : 10 नवंबर को एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, यूपी और बिहार में 1 हफ्ते कैसा रहेगा मौसम 

UP Ka Mausam : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम बदल गया है। नवंबर की शुरुआत के साथ ही सर्दी का असर तेजी से बढ़ रहा है। वहीं कुछ इलाकों में बारिश जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर यूपी, बिहार में बारिश को लेकर नया अपडेट जारी किया है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं 10 नवंबर तक मौसम कैसा रहेगा।

 
UP Ka Mausam : 10 नवंबर को एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, यूपी और बिहार में 1 हफ्ते कैसा रहेगा मौसम 

HR Breaking News - उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम करवट बदल रहा है। पिछले कई दिनों से जारी बारिश की गतिविधियों में कमी आई है और मौसम सामान्य बना हुआ है। सुबह-शाम ठंड का एहसास होने लगा है। हल्का कोहरा भी नजर आ रहा है। मौसम विभाग (kal ka mausam) के मुताबिक अगले 7 दिनों तक मौसम लगभग साफ बना रहेगा।


10 नवंबर को एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ -

मौसम विभाग ने 10 नवंबर (10 november tak ka mausam) को एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना जताई है, जो कि हिमालय पर्वत को प्रभावित करेगा। जिसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 


आज मौसम कैसा रहेगा - 

मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) के अनुसार शनिवार को मौसम सामान्य रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा नजर आएगा। दिन में मौसम साफ रहेगा अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आ सकती है। अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 

तापमान में बड़ा बदलाव - 


शुक्रवार को प्रदेश का झांसी (Jhansi ka Mausam) जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा है, जहां अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वही सबसे कम न्यूनतम तापमान हरदोई जिले में 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है। 

यूपी में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम 


मौसम विभाग (IMD weather) के मुताबिक अगले 7 दिनों तक उत्तर प्रदेश के मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य या फिर सामान्य के आसपास बने रहेंगे। 10 नवंबर को नया पश्चिमी विक्षोंभ एक्टिव होने से हिमालय पर्वत पर गरज चमक के साथ बारिश और बर्फबारी हो सकती है जिससे उत्तर प्रदेश का मौसम ठंडा हो जाएगा।

बिहार में 7 दिन नहीं होगी बारिश - 

बिहार के मौसम (Bihar Weather Update) की बात करें तो मौसम विभाग ने यहां तेज बारिश को लेकर कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है। आज बिहार में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी समेत अन्य जिलों में दिन के समय तेज धूप खिली रहेगी।

दक्षिण बिहार (Bihar Mausam) के जिलों में भी मौसम सामान्य रहेगा। यहां 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान रह सकता है। उत्तर पूर्व बिहार के मौसम की बात करें तो बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने बिहार में भी अगले एक हफ्ते तक बारिश को लेकर कोई भी चेतावनी जारी नहीं की है।