UP Rain Alert : यूपी में लौटा मानसून, लखनऊ से नोएडा तक होगी घनघोर बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
UP Rain Alert : बीते कई दिनों की गर्मी के बाद अब बादलों की आवाजाही के चलते मौसम ठंडा-ठंडा हो गया है। बीते दिनों भी प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही लगी रही। यूपी (UP Rain Alert ) में मानसून एक बार फिर दस्तक दे रहा है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि अभी लखनऊ से नोएडा तक घनघोर बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। आइए जानते हैं यूपी के मौसम के बारे में।
HR Breaking News : (UP Rain) यूपी में एक बार फिर मॉनसून लौट आया है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी आगामी कुछ दिनों तक यूपी में जमकर बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कई जिलों में बिजली गिरने की भी संभावना है। पिछले दो दिनों प्रदेश (UP Weather Update) के अलग-अलग जिलों में बारिश देखी जा रही है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि नोएडा समेत पूरे प्रदेश में मौसम कैसा रहने वाला है।
प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार आज 2 अक्टूबर को लखनऊ (lucknow ka mausam) से वाराणसी तक मॉनसूनी बादलों की आवाजाही लगी रहेीग और प्रदेश में अगले 3 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे बाद कई जिलों में भारी बारिश की भी भविष्यवाणी जारी की है। इस दौरान तापमान में भी कमी आएगी, और साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलेगी।
इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघा
मौसम विभाग ने यूपी के कुछ जिलों में बारिश (UP Rain Alert) और बिजली के आसार जताए हैं। इन जिलों में सोनभद्र,मिर्जापुर, जौनपुर, भदोही, गाजीपुर, सुल्तानपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, आजमगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, संतकबीरनगर, बस्ती,गोंडा, बलरामपुर, अमेठी, गोरखपुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, श्रावस्ती, बाराबंकी, बहराइच, सीतापुर और लखीमपुर खीरी का नाम शामिल किया गया है।
दशहरे पर पड़ेंगी बारिश की बोछारें
आज दशहरे पर रावण जलने के बजाय कई जिलों पर भीगने से भी खत्म होने के आसार है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि आज प्रदेश में भी बादल छाएं रहेंगे। इस दौरान एक से दो बार यहां बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है। हालांकि बारिश के दौरान बिजली गिर सकती है। इसको लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert In Up)ने यूपी में 4 और 5 अक्टूबर के बीच 48 घंटे के लिए भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार आज 2 अक्टूबर को लखनऊ में अधिकतम तापमान (Maximum temperature in Lucknow) 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास हो सकता है। हालांकि, अगले तीन दिनों तक राजधानी में बारिश का ये दौर जारी रहने वाला है। आईएमडी के मुताबिक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बने सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र के प्रभाव से आगामी दिनों में यूपी के कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अब यह प्रणाली उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रही है, जिसके चलते पूर्वी यूपी में 3 से 6 अक्टूबर तक भारी बारिश हो सकती है।
