UP Rain Alert : यूपी में मॉनसून की विदाई से पहले बारिश मचाएगी तबाही, IMD ने दिया बड़ा अपडेट
HR Breaking News : (UP Rain Alert) यूपी में इन दिनों गर्मी का कहर जारी है। जिस हिसाब से यूपी में गर्मी देखी जा रही है, उससे यही लग रहा है कि अभी तो यूपी वालों को बढ़ती गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने यूपी (UP Ka Mausam) में आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। आइए खबर में जानते हैं कि नोएडा समेत पूरे प्रदेश में मौसम कैसा रहने वाला है।
दो दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि यूपी (UP Ka Mausam) में आज 26 सितंबर को भी हल्की बारिश हो सकती है। कल के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग ने 27 सितंबर से लेकर 1 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आज 26 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश (UP Rain Alert) व बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।
कब तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
मौसम विभाग के मुताबिक आज 26 सितंबर को भी प्रदेश (UP Weather Forecast) में बादल गरजने और बिजली चमकने की भी संभावना जताई है। वहीं, 27 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 28 और 29 सितंबर को कई जिलों में छिटपुट बारिश को लेकर आसार जताए गए हैं।
कब होगी यूपी में मानसून की विदाई
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (UP Monsoon Updates) की वापसी भी शुरू हो गई है। बता दें कि मॉनसून की वापसी रेखा रामपुर-बुशहर, हरिद्वार, मुरादाबाद, इटावा, वल्लभ-विद्यानगर, वेरावल समेत कई हिस्सों से होकर के गुजरी है।
मौसम विभाग का कहना है कि जल्द ही यूपी (UP Weather Updates) के अन्य हिस्सों से मॉनसून की विदाई हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती परिसंचरण और निम्न दबाव का क्षेत्र भी मौसम पर प्रभाव डाल सकता है। इसके चलते 26-27 सितंबर को उड़ीसा और उत्तरी आंध्र प्रदेश तट पर मौसम का असर देखने को मिलेगा।
इन दिनों कम रहेगी बारिश की मात्रा
मौसम विभाग का कहना है कि 26 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच उत्तर-पश्चिम यूपी को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की बारिश के आसार है, लेकिन इस दौरान बारिश (IMD Rain Alert In UP) की मात्रा काफी कम रह सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर के बीच में यूपी के ज्यादातर जिलों में छिटपुट बारिश के आसार हैं। इसकी वजह से औसत बारिश सामान्य से ज्यादा रहने के आसार है।
