home page

UP Weather Alert : यूपी में मानसून के तेवर, 21 जिलों में बाढ़ के बाद 28 जिलों में घनघोर बारिश का अलर्ट

UP Me Barish : उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदलता जा रहा है। मौसम विभाग की ओर से एक बार फिर से प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले कुछ दिनों से तो पूरे प्रदेश में बहुत ज्यादा बारिश हो रही है। जिसकी वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और कई जिलों में बाढ़ आ गई है। 

 | 
UP Weather Alert : यूपी में मानसून के तेवर, 21 जिलों में बाढ़ के बाद 28 जिलों में घनघोर बारिश का अलर्ट

HR Breaking News (UP Me Barish ka alert) उत्तर प्रदेश में बारिश का तांडव देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार झमाझम बारिश हो रही है। एक बार फिर से प्रदेश के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में अब भी बाढ़ का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग की ओर से लोगों को सचेत रहने की चेतावनी दी गई है।

 

 

दूसरे दौर में बारिश और सक्रिय


उत्तर प्रदेश में मानसून (Monsoon Rain Alert) का दूसरा दौर और भी सक्रियता के साथ बरस रहा है। मानसून के दूसरे दौर में 21 जिलों में बाढ़ आ चुकी है, जबकि 28 जिलों के लिए घनघौर बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया गया है। अलग-अलग जिलों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 52 जिलों में बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। 

नदियों का जलस्तर खतरे के निशान पर 


उत्तर प्रदेश में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच रहा है। गंगा, यमुना जैसी प्रमुख नदियां लगातार निचले इलाकों में बाढ़ (Flood Alert) का कारण बन रही हैं।

उत्तर प्रदेश के 21 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। बारिश की गतिविधियां लगातार जारी हैं और आगे भी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। 28 जिलों में आफत की बारिश देखने को मिल सकती है। 

पूरे उत्तर प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम 


अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग ने पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश (Rain Chances) की संभावना जताई है। अलग-अलग जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। 6 जिलों में तो अत्यधिक भारी बारिश होने को लेकर रेड अलर्ट, जबकि 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट (Heavy Rain Orange Alert) है। कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है, जबकि 52 जिलों में बिजली गिरने की आशंका जताई जा रही है। 


किन जिलों के लिए कौन सा अलर्ट 


उत्तर प्रदेश (UP Rain Alert) के शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर के लिए रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया गया है। लखीमपुर खीरी, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, बदायूं, संभल, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट और सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी, कन्नौज, अलीगढ़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, बागपत के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 


इन जिलों में बिजली गिरने की आशंका 


उत्तर प्रदेश के 58 जिलों में बिजली गिरने (IMD Alert) की भी आशंका है। जिसमें लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी, कन्नौज, अलीगढ़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, बागपत, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, बदायूं, संभल, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, अंबेडकर नगर, अयोध्या, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, अमेठी, प्रतापगढ़, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, लखनऊ, उन्नाव, हमीरपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, गाजियाबाद, औरैया में बिजली गिरने की आशंका है। 


भविष्य में कैसा रहेगा मौसम 


मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी। 7 अगस्त से उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला कम होगा। 6 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

इसमें शाहंजापुर, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर शामिल हैं। अलग-अलग हिस्सों में 10 तारीख तक भारी बारिश नहीं होगी और लोगों को अमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है।