UP Weather Alert : अब यूपी में होगा ठंड का कहर, कोल्ड-डेज की बढ़ेगी संख्या, जानें जनवरी में कैसा रहेगा मौसम
UP Weather Alert : कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में जबरदस्त ठंड का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग (India Weather) के वेदर अपडेट के अनुसार आगामी दिनों में भी प्रदेश में मौसम कुछ ऐसा ही बना रह सकता है। आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर चलती रही हैं। चलिए जानते हैं कि आगामी दिनों में उत्तर प्रदेश में मौसम कैसा रहने वाला है।
HR Breaking News (Uttar Pradesh News) मौसम विभाग ने प्रदेश में घना कोहरा पड़ने की आशंका जताई है। ऐसे में विभाग ने कोहरे के चलते अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 5 दिनों तक उत्तर प्रदेश में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। ऐसे में बढ़ती ठंड के बीच न्यूनतम तापमान भी सामान्य से काफी काम बना हुआ है। वहीं, यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि जनवरी महीने में शीतलहर के दिनों की संख्या में भी बढ़ावा हो सकता है।
बीते दिन गुरुवार को तेज धूप निकलने से ठंड में कुछ कमी अवश्य दिखाई दी थी। वहीं, रात के समय कोहरा भी ज्यादा नहीं था। विभाग का कहना है कि आज 2 जनवरी को भी प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। हालांकि इस दौरान कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छा सकता है।
इन जिलों में छाएगा कोहरा
विभाग (UP Fog Alert) के अपडेट के अनुसार आज चित्रकूट, बांदा, कुशीनगर, महाराजगंज, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सिद्धार्थ नगर, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली और बागपत में काफी ज्यादा कोहरा छा सकता है। ऐसे में विभाग ने यहां के लिए अलर्ट भी जारी किया है। इसके अलावा इस दौरान मेरठ, हापुर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतम बुध नगर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और आगरा में भी घना कोहरा छा जाने के आसार हैं। वहीं, फिरोजाबाद, इटावा, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, संभल, जालौन, बरेली, महोबा, झांसी, हमीरपुर और इसके आसपास के क्षेत्र में भी कोहरा छाया रह सकता है।
जानें कहां कितना है तापमान
अगर हम प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के तापमान की बात करें तो बीते दिन बाराबंकी सबसे ठंडा क्षेत्र रहा है। बाराबंकी का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस और हरदोई में यह 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी (UP Weather Alert) लखनऊ में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह का कहना है कि दिसंबर 2025 के दौरान प्रशांत महासागर में ला नीना परिस्थितियां एक्टिव हुई थी। ऐसे में प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम काफी शुष्क बना हुआ है और वायुमंडलीय स्थिरता बढ़ रही है। इसके चलते कई हिस्सों में घना कोहरा छा रहा है और दिसंबर महीने में कोहरे के दिनों की संख्या 22 दिन रही है।
लंबे समय तक कोहरा छाए रहने के चलते दिसंबर महीने के दूसरे पखवाड़े में कोल्ड डे की संख्या 12 हो गई है। ऐसे में प्रदेश के औसत मासिक अधिकतम तापमान में भी कटौती देखने को मिल रही है। प्रदेश का औसत मासिक अधिकतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। यह तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस कम है।
इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के कम एक्टिव होने के चलते औसत मासिक न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब ही बना रहा है। इस दौरान प्रदेश का औसत मासिक न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार भूमध्य रेखीय प्रशांत महासागर में वर्तमान में जो ला नीना परिस्थितियां जारी हैं वह धीरे-धीरे कमजोर होने लगी हैं।
जाने जनवरी में कैसा रहेगा मौसम
वर्तमान में अंदाजा लगाया जा रहा है कि जनवरी-फरवरी व मार्च के उत्तराखंड में ला नीना परिस्थितियों में एक बार फिर बदलाव हो सकता है। इसी के साथ हिंद महासागरीय द्विध्रुव का भी असर देखने को मिलेगा। इन परिस्थितियों के चलते जनवरी में उत्तर प्रदेश के काफी ज्यादा हिस्सों में औसत मासिक न्यूनतम तापमान सामान्य से कम ही बने रहने के आसार हैं।
इस दौरान खासकर पूर्वी और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में शीतलहर चलती रहेंगी और शीतलहर के दिनों की संख्या में भी बढ़ावा होगा। वहीं, अगर हम औसत मासिक अधिकतम तापमान की बात करें तो यह सामान्य या सामान्य के करीब रह सकता है।
