home page

UP Weather Alert : फिर लौटेगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, फसलों पर पड़ेगा असर

UP Weather Alert :मौसम लगातार परिवर्तित हो रहा है। बारिश का दौर चल रहा है। भारत के आधे से ज्यादा हिस्से में बारिश का सिलसिला जारी है। इसे प्री मानसून की बारिश भी बताया जा रहा है। वहीं, बारिश ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। चलिए जानते हैं मौसम विभाग की तरफ से आगे के लिए क्या अलर्ट जारी किया गया है और इस बारिश का फसलों पर क्या असर पड़ेगा।

 | 
UP Weather Alert : फिर लौटेगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, फसलों पर पड़ेगा असर

HR Breaking News (Weather Alert) इस बार मार्च महीने की शुरुआत तेज गर्मी के साथ हुई थी। लगातार बढ़ते तापमान से किसान चिंतित हुए थे। आम लोगों को भी परेशानी होने लगी थी। लोगों ने एसी चलाने शुरू कर दिए थे, इसी बीच अचानक पश्चिमी विक्षोभ का दौर शुरू हो जाता है और बारिशों का सिलसिला चल पड़ता है। अब मौसम ने अचानक करवट ले ली है। उत्तर प्रदेश में भी बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। 

 

 

तापमान में आई गिरावट 


मौसम में परिवर्तन होने के कारण तापमान में गिरावट आई है। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं आसमान में बादल छाए रहे हैं, जिससे तापमान में गिरावट होने से लोगों को फिर से एसी बंद करने पड़ गए हैं। 

किसानों की फसलों को नुकसान 


खेतों में किसानों की कुछ फसल कटी पड़ी थी, बारिश के कारण इस कटी हुई फसल को भीग जाने से नुकसान हुआ है। वहीं, गेहूं की फसल के लिए कुछ हद तक बारिश अच्छी भी है, क्योंकि ठंडा मौसम होने से दाना पिचकेगा नहीं, वहीं सब्जी जैसी फसलों को लेकर किसान परेशान भी है। 

इन फसलों को हुआ है नुकसान 


कृषि विशेषज्ञों के अनुसार बारिश के कारण किसानों को परेशानी तो हुई है, लेकिन खेतों में और ज्यादा दिक्कत हुई है। मटर, मसूर और सरसों की फसलों (Mustard) को नुकसान हुआ है। बारिश का खास नुकसान इन्हीं फसलों पर देखने को मिला है। कटी पड़ी मटर, सरसों, मसूर की फसल खराब हुई है। पानी में भीगने से मटर व मसूर काली पड़ सकती है, जिससे बाजार में कम दाम मिल सकते हैं। 


आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम 


मौसम विज्ञान विभाग (IMD Weather) की ओर से आने वाले दिनों के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हवा में नमी की मात्रा बढ़ सकती है। वहीं तापमान में और गिरावट आ सकती है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले तीन-चार दिनों में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं जोरदार बारिश भी आ सकती है। 

गेहूं की फसल को फायदा 


बारिश का गेहूं (barish ka alert) की फसल को फायदा बताया जा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गेहूं की फसल को लाभ हुआ है, क्योंकि गर्मी के कारण गेहूं की बालियां विकसित होने में दिक्कत हो जाती, लेकिन अब ठंडा मौसम हो जाने से गेहूं की पैदावार अच्छी होने की संभावना बढ़ गई है।