UP Weather : यूपी वाले हो जाएं सावधान, इस तारीख से फिर शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर
UP Weather alert :उत्तर प्रदेश में बारिश को लेकर नया अलर्ट जारी हो गया है। एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है। उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी होने वाला है। झमाझम बारिश के साथ प्रदेश में फिर लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आइए जानते हैं प्रदेश में कहां कहां बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
HR Breaking News (UP Weather latest alert) उत्तर प्रदेश में बारिश की रफ्तार फिर से शुरू होने वाली है। एक बार फिर मौसम करवट लेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील (rain alert) हो गया है। बारिश से लोगों को जलभराव की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है।
फिलहाल मानसून की धीमी रफ्तार
वर्तमान में मानसून की धीमी रफ्तार चल रही है। मानसून कमजोर पड़ने के बावजूद मानसून की अच्छी बारिश (monsoon rain alert) शिवरात्रि वाले दिन देखने को मिली। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में ज्यादा बारिश देखने को मिली है। सुबह से लेकर शाम तक हरियाणा से लगता हिस्सा बारिश से जलमग्न हो गया।
अब फिर से मानसून हो जाएगा एक्टिव
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मानसून एक्टिव (active monsoon) हो जाएगा। 25 जुलाई से एक बार फिर से मौसम बदल जाएगा। उत्तर प्रदेश के दोनों हिस्सों में बारिश का दौर देखने को मिलेगा।
पश्चिम और पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज से भी तेज बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। 25 तारीख तक बारिश कुछ ही स्थान पर होगी।
इन जिलों के लिए किया गया अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में बारिश को लेकर तगड़ा अलर्ट (heavy rain alert) जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में हाथरस, अलीगढ़, मथुरा, गाजियाबाद, नोएडा, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, शामली, सहारनपुर में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बारिश (rain alert in UP) को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
उसके साथ ही लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, कानपुर, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, झांसी, जालौन, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, एटा, कासगंज, संभल, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इसी प्रकार बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर, खीरी, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, कन्नौज में भी कुछ स्थानों पर तेज तो कुछ स्थानों पर हल्कि बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम के कारण गिरेगा तापमान
मौसम में बदलाव (change in Weather) के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस कम हो जाएगा और न्यूनतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिलेगी।
