UP Weather : यूपी के इन 13 जिलों में छाएगा घना कोहरा, IMD ने जारी किया अलर्ट
HR Breaking News - (UP Weather) यूपी में बीते कुछ दिनों की गर्मी के बाद अब एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ले ली है। इन दिनों प्रदेश में बादलों की आवाजाही लगी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी (Uttar Pradesh Ka Mausam) में आगामी कुछ दिनों में घना कोहरा देखने का मिल सकता है, जिसको लेकर आईएमडी ने 13 जिलो में अलर्ट जारी किया है। खबर के माध्यम से जानते हैं कि यूपी का मौसम कैसा बना रहेगा।
यूपी के मौसम का हाल
यूपी (up weather Forecast) के अयोध्या में दिन के तापमान में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। अयोध्या में तेज धूप और साफ आसमान के चलते अच्छी-खासी गर्मी पड़ रही है और न्यूनतम तापमान (UP Temprature) में भी बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि आज 21 फरवरी को प्रदेश में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि कल 22 फरवरी को कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है।
अयोध्या में कैसा रहा तापमान
अयोध्या में मौसम (weather in Ayodhya) एकदम बदला हुआ है। यहां पर जहां रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही थी, वहीं, दिन के समय में लोगों को पंखा चलाने की जरूरत महसूस हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि इससे पहले अयोध्या में 9 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया था और बीते दिनों 20 फरवरी को तापमान अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंच गया है।
कैसा रहेगा कल यूपी का मौसम
मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) का कहना है कि 21 फरवरी को तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है और इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रह सकता है। इस दौरान प्रदेश में आसमान साफ रहने की संभावना है। हालांकि सुबह के समय कई जिलों में घना कोहरा (Fog alert In UP) पड़ने की संभावना है। इस दौरान जिन जिलो में कोहरा पड़ेगा। उनमे- कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या, प्रतापगढ़, फतेहपुर, आजमगढ़, कानपुर, बलिया, मऊ, मिर्जापुर और भदोही का नाम शामिल है, जिनमे आईएमडी ने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
