UP Weather : अगले 24 घंटे में यूपी में होगी झमाझम बारिश, राज्य के 80% हिस्सों में बरसेंगे बादल
UP Rain Alert : उत्तर प्रदेश से मानसून की विदाई हो चुकी है। लेकिन अब एक बार फिर मौसम बदल गया है और बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने यूपी (UP Mausam Update) के कई जिलों में अगले कई दिनों तक झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। चलिए जानते हैं प्रदेश के किन राज्यों में बारिश होगी।
HR Breaking News - (Weather Update)। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के ज्यादातर जिलों में गरज चमक के साथ बरसात होने का अलर्ट जारी किया है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से एक बार फिर से बारिश होगी।
प्रदेश से मानसून (Monsoon update) की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी है। अभी भी पूरी और पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में बारिश (UP Rain Alert) होने से जनजीवन प्रभावित है। बादल और बारिश के चलते दिन का तापमान जहाँ 32 से 35 डिग्री सेल्सियस तक है। सुबह और शाम का तापमान 22 से 26 तक जा रहा है। बारिश होने की वजह से अब हल्की ठंड का एहसास होने लगा है।
मौसम विभाग (Weather Update) के ताजा अपडेट के अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम बदलने वाला है। आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और इस दौरान गरज चमक के साथ झमाझम बारिश भी होगी। खास्कार पूर्वी यूपी (UP Ka Mausam) और पश्चिमी यूपी में ज्यादा सम्भावना है।
फिर सताने लगी उमस भरी गर्मी -
सोमवार सुबह से लखनऊ (Lucknow Mausam), नोएडा, कानपुर और वाराणसी जैसे शहरों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जबकि न्यूनतम 24 डिग्री तक रह सकता है। बीते दिन हवा 15 से 30 किलोमीटर घंटा रही है, जो उमस को और बढ़ा रही है। पूर्वी यूपी में वाराणसी (Varanasi Mausam), भदोही और बलिया में कल रात से हल्की बरसात हुई है।
वेस्ट यूपी में नोएडा (Noida Weather) और मेरठ में हल्के बादल छाए हैं। लेकिन शाम ढलते ही ठंडी हवाओं ने उमस भरी गर्मी से राहत दी है। कुल मिलाकर, मौसम ने अक्टूबर की शुरुआत को 'गर्म-ठंडा' बना दिया है।
अगले 24 घंटे में होगी बरसात -
मौसम विभाग ने 6 अक्टूबर की शाम से 7 अक्टूबर की सुबह तक प्रदेश में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग का कहना है कि राज्य में 70% बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण दिल्ली-NCR, हरियाणा और पश्चिमी UP के सीमावर्ती इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे स्पीड से तेज हवाएं चलेगी। हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति तक हो सकती है। पूर्वी यूपी (UP Mausam Update) में ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा, जहां अलग-अलग स्थानों पर अति भारी बारिश हो सकती है।
राजधानी लखनऊ (Lucknow Mausam) में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है वहीं, कानपुर और प्रयागराज में बिजली चमकने और गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है वहीं न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
इन जिलों में बरसेंगे बादल -
मौसम विभाग का कहना है कि वाराणसी(Varanasi Mausam) , भदोही, बलिया, आजमगढ़, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, बांदा, अयोध्या, बहराइच में गरज चमक के साथ भारी बारिश होगी है। वेस्ट यूपी के 47 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। राज्य के 80 प्रतिशत हिस्सों में हल्की बारिश होगी। लेकिन कहीं भी बाढ़ या जलभराव जैसी स्थिति नहीं बनेगी।
