home page

UP Weather : लखनऊ समेत इन जिलों में चढ़ेगा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

UP Weather : यूपी में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। फरवरी के आखिरी सप्ताह में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखा दिए हैं। लगातार तापमान बढ़ने से प्रदेश (UP Weather Today) के कई इलाको में लगातार गर्मी देखने महसूस की जा रही है। अब इन दिनों लखनऊ समेत अन्य जिलों में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने यूपी के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है।
 | 
UP Weather : लखनऊ समेत इन जिलों में चढ़ेगा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

HR Breaking News- (UP Weather)  यूपी में लगातार तापमान में बढ़ौतरी से खूब गर्माहट महसूस की जा रही है। कई जिलों में तो पारा 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। आईएमडी ने पूर्वानुमान जारी किया है कि आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी जारी रह सकती है और इससे तेज गर्मी का असर महसूस किया जाने वाला है। आइए खबर में जानते हैं कि यूपी का मौसम (Uttar Pradesh Aaj Ka Mausam) कैसा बना रहने वाला है। 

 

तापमान के साथ बढ़ रहा AQI 


आईएमडी ने जिन जिलों में तापमान (Uttar Pradesh Weather) बढ़ने के आसार जताए हैं, उन जिलों में -कानपुर, मेरठ, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, इटावा, मैनपुरी, मथुरा, अमेठी, आजमगढ़, अमरोहा, बागपत, बहराइच, बलिया और बलरामपुर का नाम शामिल हैं। जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (air quality index) में इजाफा हो रहा है। 


होली से पहले कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम


कानपुर (Kanpur Ka Mausam) में भी खूब गर्मी देखी जा रही है। दो दिन पहले यहां अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस पर रहा है। फरवरी में औसत से कम बारिश होने की वजह से तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि होली से पहले प्रदेश में पारा 32 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।


इसके साथ ही गाजियाबाद में अधिकतम तापमान (Maximum temperature in Ghaziabad)  29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यहां भी अगले दो दिनों तक आसमान साफ रह सकता है और तापमान में बढ़ौतरी को लेकर संभावना है। पश्चिमी यूपी के मौसम पर पहाड़ी क्षेत्रों की गतिविधियों का प्रभाव पड़ता है, लेकिन फिलहाल यहां का शुष्क मौसम बना हुआ है।


सामान्य से ऊपर पहुंच रहा तापमान 


यूपी (UP Ka Mausam) के अन्य जिलों में भी गर्मी का असर दिखने लगा है। हमीरपुर में सबसे ज्यादा गर्मी महसूस की गई है। यहां पर तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं, वाराणसी (Varanasi Weather Forecast) और बांदा में भी तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि वैसे तो आमतौर पर 10 से 15 मार्च के बाद गर्मी का प्रभाव बढ़ता है, लेकिन इस बार फरवरी के आखिर में ही तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच रहा है। अगर  ऐसा  ही मौसम  रहता है तो मार्च की शुरुआत से ही गर्मी की एंट्री हो जाएगी।