UP Weather : यूपी के इन जिलों में आंधी- तूफान के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

HR Breaking News - (UP Weather Update)। यूपी में पिछले कुछ दिनों से तीखी धूप ने लोगों को परेशान कर दिया है। वहीं आज यानी शनिवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आज मौसम विभाग जारी करते हुए बताया है कि आने वाले कुछ समय के अंदर ही यूपी में बारिश (Rain in UP) और आंधी चलने की उम्मीद लगाई जा रही है। ये यूपी के लोगों के लिए काफी राहत भरी खबर हो सकती है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यूपी के मौसम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। खबर में जानिये यूपी के मौसम के बारे में पूरी डिटेल।
धूप ने बढ़ाई लोगों की परेशानी-
यूपी (Up weather Update) में धूप ने लोगों को परेशान कर दिया है। पिछले एक सप्ताह में शुक्रवार को सबसे ज्यादा रही है। वहीं तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। हवा में दिन के समय नमी कम रहने से तपिश ज्यादा महसूस हुई। शाम को काले घने बादल आसमान में घिर आए। कई इलाकों में तेज बौछार पड़ने से मौसम सुहाना हो गया। आज भी आंधी और बारिश से गर्मी से राहत मिलेगी। आंधी-बारिश से मौसम में हल्का बदलाव होगा और तेज हवाएं गर्मी कम करेंगी।
पश्चिमी विक्षोभ को लेकर जारी अलर्ट-
मौसम विभाग (weather Update) के मुताबिक सतही स्तर पर निचले क्षोभमंडल में नमी की अधिकता वाली पुरवा का जोर है। एक दिन पहले आए पश्चिमी विक्षोभ की मध्य क्षोभमंडल में पुरवा के साथ प्रतिक्रया देखी जा रही है। इसके नतीजतन एक मजबूत चक्रवाती हवा की परिस्थिति बन गई है।
इसी प्रतिक्रिया की वजह से लखनऊ (Lucknow Mausam) समेत कई जिलों में तेज हवा चली और कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश देखी जा रही है। इस दौरान कानपुर रोड, सरोजनीनगर, काकोरी की ओर हवा की रफ्तार सबसे ज्यादा रही। वहीं, ट्रांसगोमती क्षेत्र में हवा की गति अपेक्षाकृत कम रही।
IMD ने किया अलर्ट जारी-
मौसम विभाग (weather update) के मुताबिक लखनऊ में हवा की गति 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार तक दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसमी परिस्थितियों में अगले 24 घंटे किसी बदलाव के संकेत नहीं है। लखनऊ समेत कई जिलों में आंधी बारिश की उम्मीद है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के साथ आसमान साफ होने लगेगा।
एक बार फिर मौसम ने बदली करवट-
आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 70 से 80 के बीच रह सकता है। उधर, भारतीय मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम ने करवट बदल ली है। मई का महीना बारिश की फुहारों के साथ विदाई लेने को तैयार है। बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.5 डिग्री ज्यादा रहा है।