home page

UP Weather : यूपी वालों बचके, तेज आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Up Today Mausam - उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। लेकिन अब एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है।  मौसम विभाग के अनुसार यूपी के जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। आइए नीचे खबर में जानते हैं कहां कहां खराब रहेगा मौसम- 

 | 

HR Breaking News (ब्यूरो)। उत्‍तर प्रदेश (UP Weather) में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञानियों ने गरज-चमक के साथ आंधी की चेतावनी दी है। इसके साथ ही सतही तेज हवा चलने के भी आसार बन रहे हैं। बारिश भी हो सकती है। मौसम में बदलाव की ये स्थिति पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश से लेकर बुंदेलखंड और लखनऊ सहित कई अन्‍य जिलों में बन रही है। 

गरज चमक के साथ आज यहां होगी बारिश - 

500 रुपये के नोट को लेकर RBI की रिपोर्ट में हुआ चौकाने वाला खुलासा


मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अरब सागर में आने वाली नमी के चलते यह बदलाव देखने को मिल सकता है। 31 मार्च को मौसम करवट ले सकता है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ बिजली भी गिर सकती है। सावधानी बरतने की जरूरत है। जिन जिलों में बादल गरजने और बिजली गिरने की आशंका है उनमें प्रयागराज, प्रतापगढ़, ललितपुर, झांसी, महोबा, कानपुर देहात, जौनपुर, गाजीपुर, संत रविदास नगर, वाराणसी, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, मिर्जापुर और चंदौली शामिल हैं। 

ये इलाका रहा सबसे गर्म- 


मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। तीखी धूप के साथ ही तपिश का हमला तेज हो गया है। नतीजतन शनिवार को दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। जिसकी वजह से प्रयागराज सूबे में सबसे गर्म शहर बन गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही तेज हवा चलने की संभावना है।


चलेंगी तेज हवाएं- 

गलत खाते में पैसा ट्रांसफर होने पर कैसे मिलेगा वापस, जानिए RBI का नियम


शनिवार को दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। जैसे-जैसे समय बीता धूप के साथ तपिश भी बढ़ती गई। घर से बाहर निकलने पर चेहरे पर आंच महसूस होने लगी। दोपहर में बाजारों में भीड़ कम हो गई। घरों में एसी, कूलर चालू हो गए हैं। तेज धूप की वजह से दिन का तापमान एक दिन पहले के 39.7 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री उछाल के साथ 40.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

यह सूबे में सबसे अधिक और मार्च महीने के औसत 36.4 डिग्री से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। प्रदेश में 40.4 डिग्री सेल्सियस के साथ आगरा दूसरे स्थान पर और 40.3 डिग्री के साथ झांसी तीसरे स्थान पर रहा। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही तेज हवा के चलने के आसार हैं।