UP Mausam : यूपी में होगी झमाझम बारिश, जानिये 26 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम
Weather Update : उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले कई दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के अधिकांश हिस्सों में गलत चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार जताए हैं। चलिए जानते हैं 26 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम का हाल -
HR Breaking News - (up ka mausam)। उत्तर भारत कि ज्यादातर राज्य में अब बारिश का दौर थम चुका है और मानसून विदाई ले रहा है। वहीं कुछ राज्य में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हुआ है और बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। फिलहाल पश्चिमी यूपी में मौसम साफ है, लेकिन पूर्वी यूपी के ज्यादातर हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) अगले 4 से 5 दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान जाते हैं।
लखनऊ मौसम विभाग (Lucknow weather Update) के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने वाला है। इसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश होगी। हालांकि, प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ बना हुआ है। 21 नंबर से लेकर 26 सितंबर तक पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने वाला है। वहीं पूर्व उप में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश देखने को मिलेगी। 26 सितंबर को पश्चिमी यूपी (Up Ka Mausam) में भी बादल बरसेंगे।
मौसम विभाग (Mausam update) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगर पिछले 24 घंटे के अधिकतम तापमान की बात करें तो उरई में सबसे ज्यादा तापमान रिकार्ड किया गया है। यहां अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। दूसरे नंबर पर कानपुर है। यहां तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। तीसरे नंबर पर आगरा में तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
लखीमपुर खीरी में जमकर बरसे बादल -
लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri Mausam) में शनिवार को सुबह झमाझम बारिश हुई है। शुक्रवार की रात शनिवार सुबह हुई तेज बारिश से शहर में जल भराव की समस्या का सामना करना पड़ा। यहां पर सड़के पानी में डूबी नजर आई है।
