UP Weather : यूपी में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी आंधी, IMD ने बताया कब होगी बारिश
UP Weather Update : यूपी में पिछले कुछ दिनों से मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा था। बदलते मौसम की वजह से उम्मीद लगाई जा रही है कि यूपी (UP Weather Forecast) में आने वाले दिनों में 50 किलोमीटर की रफ्तार से जोरदार हवाएं चलने वाली है। तेज हवाओं के साथ बारीश होने की भी उम्मीद लगाई जा रही है। आइए विस्तार से जानते हैं IMD के इस अपडेट के बारे में।

HR Breaking News - (UP Weather Today)। यूपी में मौसम लगातार बदल रहा है। जहां एक ओर पिछले कुछ दिनों से यूपी में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने वाली है। इसको लेकर मौसम विभाग (IMD Alert For UP) ने अलर्ट भी जारी किया है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यूपी के मौसम के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। खबर में जानिये यूपी के मौसम (UP ka mausam) के बारे में पूरी जानकारी।
बिजली गिरने की वजह से आम लोगों को हुआ नुकसान-
पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव उत्तर प्रदेश (UP weather News) के मैदानी इलाकों में देखने को मिलने वाला है। प्रदेश के कई इलाकों में पिछले कई दिनों से तेज रफ्तार से हवाएं चल रही है। वहीं कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी देखने को मिल रही है। वहीं, बिजली गिरने से आम जनता को नुकसान हो रहा है। वहीं अब धीरे-धीरे पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance in UP) का प्रभाव कम होता दिख रहा है। इसकी वजह से 48 घंटे के बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
लखनऊ का ऐसा रहेगा मौसम-
राजधानी लखनऊ (Lucknow weather Update) के मौसम के बारे में बात करें तो यहां पर सोमवार को बादलों की आवाजाही जारी रहने वाली है। वहीं कुछ स्थानों पर तेज रफ्तार हवाएं भी चल रही है। दिन में बादल छाए रहने की वजह से अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। जोकि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान (UP ka mausam) लगभग 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ये तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम है।
तेज रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद-
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक मंगलवार को लखनऊ (Lucknow weather Today) में बादलों की आवाजाही जारी रहने वाली है। वहीं कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान (Lucknow ka mausam) 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।
यूपी का ये जिला रहेगा सबसे गर्म-
सोमवार को यूपी का प्रयागराज जिला सबसे गर्म रहा है। प्रयागराज (Praygraj ka mausam) का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि ये तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा है। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान की बात करें तो ये बरेली (Bareilly ka mausam) का रहा है। बरेली में तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। ये तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।
अगले दो दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम-
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर प्रदेश (UP weather news) के दोनों संभागों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद लगाई गई है। वहीं कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार (UP ka mausam) से हवाएं भी चलने की उम्मीद है।
तेज धूप खिलने की उम्मीद-
आने वाले दो दिनों तक मौसम (Aaj ka mausam) का हाल ऐसा ही रहने वाला है। धीरे-धीरे पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर हो रहा है। इसके बाद फिर से आसमान साफ होंगे तेज धूप खिलेगी। अधिकतम तापमान के बारे में बात करें तो ये में 2 से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जाएगी। हालांकि न्यूनतम तापमान (Mausam ki khabar) में विशेष बदलाव नहीं मिला है।