UP Mausam Update : उत्तर प्रदेश में फिर से शुरू होगा बारिश का सिलसिला, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट
Weather Update : उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि यहां पर अब एक बार फिर से झमाझम बारिश होने वाली है। बारिश (UP Rain Alert) होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। आइए जानते हैं यूपी के मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।
HR Breaking News - (UP Ka Mausam)। उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब यूपी में झमाझम बारिश (UP Rain) का दौर शुरू होने वाला है। बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाने वाली है और ठंड की भी शुरुआत होने वाली है। खबर में जानिये मौसम का हाल-
चक्रवात ने दिखाया प्रभाव-
यूपी में मोंथा चक्रवात का प्रभाव अब दिखना शुरू कर चुका है। ऐसे में लखनऊ और आसपास के जिलों में इसका प्रभाव दिखना शुरू हो गया है। नंवबर के महीने में भी ठंड (UP Ka Mausam) का आवागमन नहीं हुआ है। अभी भी दिन में तापमान ज्यादा ही रहा है। प्रशांत महासागर में उत्पन्न कमजोर ला-निना की परिस्थितियों के नवंबर व दिसंबर में भी जारी रहने की उम्मीद है।
बारिश ने बनाया एक नया रिकॉर्ड-
मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले दिनों हुई दिनभर बारिश के कारण एक नया रिकॉर्ड बन गया था। पिछले 10 साल में अक्टूबर माह में दिन का पारा न्यूनतम स्तर 23.9 डिग्री सेल्सियस (Rain in UP) तक जा पहुंचा है। इसके पहले अक्टूबर 2015 में दिन का तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था। वहीं अब बुधवार से शुक्रवार तक बादल छाए रहने की उम्मीद थी। शनिवार को पांच दिन बाद सुबह से धूप निकली हुई थी।
आगरा के मौसम का हाल-
आगरा के मौसम के बारे में बात करें तो यहां का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस तक का रहा है। वहीं सामान्य से अधिकतम तापमान (UP Weather Forecast) 0.5 डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहा है। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस तक का रहा था।
आज ऐसा रहेगा मौसम-
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि दो व तीन नवंबर को आसमान साफ रहने वाला है और धूप निकलने वाली है। वहीं चार नवंबर को बादल छाए रहने के साथ बारिश होने वाली है। बारिश (Rain Alert in UP) होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
