UP Weather Update : यूपी में इस दिन होगी बारिश, IMD ने 40 जिलों में किया जारी किया अलर्ट 
hrbreakingnews.com

UP Weather Update : यूपी में इस दिन होगी बारिश, IMD ने 40 जिलों में किया जारी किया अलर्ट 

UP Ka Mausam :  उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने वाला है। दरअसल, उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों से मानसून लौट चुका है। इसी बीच बंगाल की खाडी में नया वेदर सिस्टम एक्टिव हुआ है जिसकी वजह से आने वाले कई दिनों तक यूपी समेत कई राज्यों में गरज चमक के साथ झमाझम बरसात होगी। इसके साथ ही वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं - 

 
UP Weather Update : यूपी में इस दिन होगी बारिश, IMD ने 40 जिलों में किया जारी किया अलर्ट 

HR Breaking News - (UP rains alert)। उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। प्रदेश के कई जिलों से मानसून की वापसी हो चुकी है और कुछ हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है और धूप निकलने से तेजी से तापमान में बढ़ौतरी हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना जताई है। आज यूपी (UP Ka Mausam) के 40 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। वहीं, अन्य जिलों में धूप के कारण तापमान सामान्य से ज्यादा हो सकता है। 


पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बारिश का अलर्ट - 


मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) के ताजा अपडेट के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आज गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होगी। वहीं, पूर्वी यूपी में अलग अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना है। इन इलाकों में बारिश के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

इन जिलों में बरसेंगे बादल - 


मौसम विभाग (Weather Update) ने मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, बिजनौर, रामपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, पीलीभीत और लखीमपुर खीरी में आज बारिश (UP Rains Alert) की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने हरदोई, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, कन्नौज, औरैया, जालौन, झांसी, महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर, कानपुर, रायबरेली, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, अमेठी, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर और सोनभद्र जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। 


30 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम -


यूपी में दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon update) फिर से सक्रिय हो गया है ऐसे में कई क्षेत्रों में बरसात हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 28 और 29 सितंबर को प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। 30 सितंबर को पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर जोरदार बारिश देखने को मिलेगी।  जबकि पूर्वी यूपी में भी कई स्थानों पर वर्षा की उम्मीद है। अक्टूबर के पहले दिन प्रदेश में बारिश और गर्मी का क्रम जारी रह सकता है। बता दें कि बारिश होने से तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। 


तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट - 


मौसम विभाग (IMD Weather Update) ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश (UP Rains) होने का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कई जगहों पर बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। खराब मौसम के चलते मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।