UP Weather Update : यूपी, बिहार समेत इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
IMD Rain Alert : उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। लगातार बढ़ते तापमान और झूलसा देने वाली गर्मी से अब राहत मिलने वाली है। दरअसल, हाल ही में मौसम विभाग (weather update) ने यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आईये जानते हैं।

HR Breaking News - (Weather Update)। देश के कई राज्यों में मौसम करवट बदलने वाला है। पिछले कई दिनों से अधिकांश राज्यों में गर्मी ने अपना कहर बरपा रखा है। दिन और रात के तापमान में तेजी से बढ़ौतरी हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने आगमी मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Mausam update) के कई जगहों पर आज सुबह मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है, जिससे मौसम कूल कूल हो गया है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला लगातार जारी रह सकता है। IMD ने 2 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार (Bihar Mausam), झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने कई जगहों पर वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।
7 मई तक कैसा रहेगा मौसम -
बता दें कि आज शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई है। तेज आंधी आने से दिल्ली के आसपास पेड़ उखड़ गए। वहीं, बरसात की वजह से गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने बताया है कि 7 मई तक उत्तर भारत में इस तरह की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।
इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश -
मौसम विभाग (weather Update) ने कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक ओडिशा में 2 मई को कई जिलों में जोरदार बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा राजस्थान (rajasathan Mausam Update), पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी गरज-चमक, तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
IMD के अनुसार गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड, पंजाब (Punjab Mausam), हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, कतटीय कर्नाटक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा (Haryana weather), चंडीगढ़, दिल्ली, तटीय आंध्र प्रदेश में भी बादलों की गर्ज, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ हल्की व मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम में भी कई जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चलेंगी।
इन राज्यों में पड़ेगी गर्मी -
एक और जहां कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का दौर चल रहा है। वहीं, कई राज्यों में गर्मी का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल, तमिलनडु और पुदुच्चेरी में गर्मी झेलनी पड़ेगी। गुजरात में भी 45 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं बारिश (Rain Alert) को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। ऐसे में गुजरात में मौसम गर्म रहने का अनुमान है। हालांकि, आने वाले दिनों में सभी राज्यों में धीरे धीरे तापमान में बढ़ौतरी होगी।