home page

UP Weather Update : यूपी का मौसम लेगा करवट, इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Up today Mausam Update : उत्तर प्रदेश के मौसम में पिछले सप्ताह बड़ा बदलाव देखने को मिला था, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। अब बीते कई दिनो से तेज हवाएं चल रही हैं। लेकिन ठंडी हवाओं का यह दौर ज्यादा नहीं चलने वाला हैं। मौसम विभाग (wether Update) ने अप्रैल के महीने की शुरूआत के साथ भयंकर गर्मी को लेकर अपडेट जारी किया हैं आइए जानते हैं जान लें मौसम का हाल - 
 | 
UP Weather Update : यूपी का मौसम लेगा करवट, इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, मौसम विभाग का ताजा अपडेट 

HR Breaking News - (weather update)। उत्तर प्रदेश में पिछले सप्ताह मौसम में आए बदलाव ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई थी। ठंडी हवाओं ने तापमान को कम करके लोगों को कुछ समय के लिए गर्मी से मुक्ति दिलाई थी। लेकिन अब मौसम विभाग (IMD weather update)  ने चेतावनी दी है कि यह राहत अस्थायी थी और अब गर्मी फिर से तेज़ी से लौटने वाली है।

अगले दो दिनों में तापमान में तेज़ी से उछाल आएगा और अगले चार दिनों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने की संभावना है।  लोगों को गर्मी से बचने के लिए सावधानी बरतनी होगी और अधिक पानी पीना, हल्के कपड़े पहनना और दोपहर में धूप में निकलने से बचना होगा।

 

 

तापमान में होगा बड़ा उछाल -

 

 

बीते दिन यानी सोमवार को गर्मी का एहसास कम हो रहा था। विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम (Temperature Rise in UP) तापमान 33 डिग्री था, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। रात का सबसे ठंडा तापमान 16 डिग्री था, जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। पिछले कुछ दिनों से ठंडी हवा चल रही थी, जिससे रात और सुबह ठंड महसूस हो रही थी।  लेकिन अब ठंडी हवा कम होने वाली है, और अगले दो दिनों में तापमान फिर से बढ़ेगा।

 


दो दिन बाद गर्मी होगी और तेज -

 

ठंडी हवाओं का दो-तीन दिन का दौर खत्म हो चुका हैं जिसके चलते तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को (UP Weather) मिली हैं। मौसम विभाग ने बताया हैं कि आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक वृद्धि का पूर्वानुमान हैं। उनके अनुसार, अगले दो दिनों में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है और चार दिन बाद यह 40 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है। यह चिंताजनक स्थिति है क्योंकि यह पिछले कुछ वर्षों में देखे गए तापमान से भी अधिक है।  

 

 

2 अप्रैल से भीषण गर्मी का आगाज -

अप्रैल महीने की शुरूआत में गर्मी का प्रकोप दिखा सकता है। 2 अप्रैल से गर्मी का असर और तेज होने की संभावना है, जिसके चलते तापमान अगले पांच दिनों में 40 डिग्री सेल्सियस (UP rainfall update) तक पहुंच सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मध्य अप्रैल में भीषण गर्मी की शुरुआत होगी। हाल ही में हुई हल्की बारिश ने तापमान में कुछ कमी लाई थी, लेकिन अब गर्मी एक बार फिर अपना असर दिखाने लगी है। 

रविवार को तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव -

शनिवार को हल्की हवाएं चल रही थीं, लेकिन रविवार की सुबह ठंडी हवाओं का असर अभी भी महसूस हो रहा था। लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा, तापमान में भी बढोत्तरी देखने को मिली। इसके चलते आसानी से कहा जा सकता हैं कि ठंडी हवाओं का दौर खत्म हो चुका हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम था।


आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?


विशेषज्ञों का मानना है कि 2 अप्रैल से गर्मी का असर और तेज हो जाएगा। आईएमडी ने बताया कि अप्रैल के मध्य में तापमान चरम पर पहुँच सकता है, जिससे लू चलने की संभावना भी बढ़ जाएगी। इस दौरान तेज गर्मी और नमी के कारण खासकर कमजोर लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी हो सकते हैं।