home page

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

Mausam Update : उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल लगातार बदल रहा है। बता दें कि अब यहां पर ठंड की समाप्ति होने वाली है। इसको लेकर मौसम विभाग ने जानकारी दी है। बता दें कि अब यहां पर ठंड अब समाप्ति की ओर आ गई है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यूपी के मौसम की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं मौसम विभाग द्वारा जारी किये गए इस अपडेट के बारे में।

 | 
UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

HR Breaking News - (UP Weather Update)। फरवरी के आखिरी दिनों में यूपी के मौसम ने करवट बदल ली है। अब तापमान में फिर से बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। तापमान में बढ़ौतरी होने की वजह से लोगों को गर्मी का अहसास हो जाएगा। आज यहां पर बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। खबर के माध्यम से जानिये आज यूपी का मौसम कैसा रहेगा।

इन जिलों में छाएगा कोहरा-

मौसम विभाग (UP Mausam Update) के मुताबिक गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, प्रयागराज, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, मिर्जापुर, गोंडा और बहराइच में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाये रहने की उम्मीद है। कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। प्रशासन ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।


लखनऊ में मौसम ने बदली करवट-

राजधानी लखनऊ में मौसम (Lucknow Weather Update) साफ हो गया है। दिन में धूप के तेवर तेज हो गए हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है जोकि सामान्य से लगभग ढाई डिग्री ज्यादा रहा है। न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। महीने की शुरुआत की तुलना में दिन के तापमान में लगभग छह डिग्री और रात के तापमान में सात डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसकी वजह से फरवरी के अंत में ही गर्मी के शुरुआती संकेत दिखने लग गए है।


कानपुर में भी बढ़ा पारा-

कानपुर में भी मौसम का मिजाज साफ ही बना हुआ है। यहां का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का उम्मीद लगाई जा रही है। दिन में तेज धूप और सुबह-शाम हल्की ठंड का असर बना रहेगा।

अगले 48 घंटों का मौसम-

मौसम विभाग (Latest Mausam Update) के एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में हल्की गिरावट होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसकी वजह से अथायी राहत मिलने की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होते ही तापमान में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और मौसम शुष्क बना रहेगा। आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है।