home page

UP Weather : यूपी में 24 से 48 घंटे का वेदर अलर्ट जारी, यहां 12वीं तक के स्कूलों की हुई छुट्‌टी

IMD Weather Update : कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में भयंकर ठंड देखने को मिल रही है। प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 3-6 डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया है। ऐसे में ठिठुरन और ज्यादा बढ़ गई है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि आगामी दिनों में प्रदेश में मौसम कैसा रहने वाला है।
 | 
UP Weather : यूपी में 24 से 48 घंटे का वेदर अलर्ट जारी, यहां 12वीं तक के स्कूलों की हुई छुट्‌टी

HR Breaking News (Weather Alert IMD) बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में 3-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली है। इस बीच भारत मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते पश्चिमी भारत का इलाका प्रभावित हो रहा है, जिसकी वजह से रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। 

तापमान में बड़ी गिरावट


वहीं, कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो रही है, जिसके चलते उत्तर पश्चिमी हवाओं के आगोश में उत्तर प्रदेश आया हुआ है। इन मौसमी स्थिति के चलते उत्तर प्रदेश के मध्य भागों में न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। यहां के तापमान में 3-6 डिग्री सेल्सियस की कटौती हुई है, जिसकी वजह से ठंड और ज्यादा बढ़ने लगी है।

भारत मौसम विभाग (IMD Weather Alert) की ओर से पूर्वानुमान लगाया गया है कि लखनऊ व उसके आसपास के क्षेत्र में देर रात और सुबह के समय कोहरा छा सकता है। वहीं, दिन में आसमान साफ रहने के आसार हैं। इसके अलावा आने वाले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
 


कम होगा न्यूनतम तापमान 


भारत मौसम विभाग (IMD Weather Alert) की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार आगामी 24-48 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश के कई भागों में तापमान में गिरावट हो सकती है। हालांकि, उसके बाद तापमान में बढ़त भी देखने को मिलने के आसार हैं। प्रदेश के कई क्षेत्रों में 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
 


कुछ जगहों पर छा सकता है कोहरा


वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। इसी के साथ पश्चिमी क्षेत्र में भी कुछ जगहों पर कोहरा (Fog Alert) छा सकता है। कोहरे और ठंडी हवाओं के चलते आने वाले कुछ दिनों में तापमान सामान्य से नीचे ही बने रहने के आसार हैं। भारत मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में कटौती दर्ज की गई है। वहीं, कोहरा कम होने के बाद सर्दी और बढ़ गई है।  


भारत मौसम विभाग (IMD Alert) के अनुसार उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान औसत से नीचे ही दर्ज किया जा रहा है। हालांकि इस दौरान प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क ही बना रह सकता है।

यहां हुई स्कूलों की छुट्‌टी


उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में नए साल के साथ शुरू हुआ सर्दी का सितम (Cold alert) बरकरार है। ठंड और गलन ने जनजीवन बेहाल कर रखा है। ऐसे मौसम में स्कूल जाने वाले छात्रों को जिला प्रशासन की ओर से बड़ी राहत दी गई है। यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 12वीं कक्षा तक के विद्यालय आठ जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।