UP Weather : यूपी में 24 घंटों में बदलेग मौसम का मिजाज, मौसम विभाग की भविष्यवाणी
HR Breaking News - (UP Weather Update)। उत्तर प्रदेश में बदलते मौसम ने अचानक लोगों को झटका दे दिया हैं। दरअसल, एक दिन पहले जिस समय लोग धुप से जुलस रहे थे अगले ही दिन सुबह से ही अवध और पूर्वांचल के जिलों में ठंडी हवाएं चलने लगी, जिससे लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा है। शुक्रवार की रात को कई जिलों में धूल भरी आंधी चली थी, जिससे लोगों को परेशानी हुई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बदलते मौसम को लेकर पुर्वानूमान जारी किया हैं -
दो दिन पड़ी थी तीखी गर्मी
प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से तेज गर्मी का प्रकोप था, जिससे लोग बेहाल थे। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया था। प्रयागराज और हमीरपुर में तो (lucknow weather update) तापमान ने 40 डिग्री सेल्सियस का भी आंकडा पार कर दिया था।
जिससे तपती लू जैसी स्थितियां बन गईं। शुक्रवार को पछुआ हवाओं की वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट आई, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने लोगों को गर्मी से भारी राहत दी।
मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) के अनुसार, आने वाले दिनों में लखनऊ में गर्मी का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। पछुआ हवाओं की गति कम होने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। अप्रैल में तापमान 40 डिग्री (heat record in lucknow) के पार तक पहुँच सकता है। लोगों को गर्मी से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतनी चाहिए, जैसे कि दिन में घर से बाहर निकलने से बचें, हाइड्रेटेड रहें, ढीले-ढाले कपड़े पहनें, और धूप से बचने के लिए टोपी या छाता का इस्तेमाल करें।
कई राज्यों में हुए बदलाव -
अचानक बदले मौसम (weather Update) ने उत्तर पश्चिम और मध्य भारत को अपनी चपेट में ले लिया है। पिछले दो दिनों से भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को तेज हवाएं, ओलावृष्टि और तूफान ने इन क्षेत्रों में दस्तक दी। श्रीनगर हवाईअड्डे पर 19 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में इन इलाकों में अधिकतम तापमान में 2-5 डिग्री तक की गिरावट का पूर्वानुमान दिया हैं।
भारतीय मौसम विभाग (Latest Mausam Update) ने अपडेट दिया हैं कि बिहार से पूर्वोत्तर असम तक निचले क्षोभमंडल में कम दबाव का क्षेत्र बनने से अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मौसम की जानकारी पर नज़र रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
कश्मीर : गांदरबल में हिमस्खलन का खतरा
कश्मीर की सुंदर घाटी में, तेज हवाओं ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं ने 19 उड़ानों को रद्द करने के लिए मजबूर कर दिया। दो उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा। हवाओं के प्रचंड वेग ने घाटी के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति को भी बाधित कर दिया है। बिजली के खंभे और तार टूटने से कई इलाकों में अंधेरा छा गया है।
प्रशासन ने अगले 24 घंटों के दौरान गांदरबल और कुपवाड़ा जिलों में हिमस्खलन की आशंका जताई है। यह मौसम का प्रकोप कश्मीर के लोगों के लिए एक चुनौती बन गया है, जो अपने दैनिक जीवन को सामान्य बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
