UP Weather : यूपी में बदलेगा मौसम, 5 दिन इन जिलों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के (new western disturbance ) अनुसार बताया गया हैं कि 8 अप्रैल को आने वाला यह पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र पर खासतौर से प्रभावित होगा जिसके चलते कई जिलों में बारिश की संभावना बताई जा रही हैं आइए जानते कहां होगी बारिश...

HR Breaking News - (UP rain alert)। मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि 8 और 9 अप्रैल को यूपी के कई जिलों में आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बारिश होने की संभावना है और साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
बिजली गिरने की आशंका भी है। इन बदलावों से तापमान में थोड़ी (UP heat wave alert) गिरावट आएगी, जिससे धधकती गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा के उपाय करने की सलाह दी है।
उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग (IMD weather) के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही क्षेत्रों में शुष्क मौसम रहेगा। सभी 75 जिलों में धूप खिली रहेगी। यह मौसम अगले (UP hottest district) तीन दिनों, 5, 6 और 7 अप्रैल को भी जारी रहने की संभावना है। हालांकि, 8 और 9 अप्रैल को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Up ka Mausam) के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
नया पश्चिमी विक्षोभ करेगा प्रभावित -
उत्तर प्रदेश (up today mausam update) में मौसम में बदलाव आने की संभावना है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि 8 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी (UP weather) क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इससे उत्तर प्रदेश (mausam update) के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। अगले दो दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। यह पश्चिमी विक्षोभ उत्तर प्रदेश के मौसम को प्रभावित करेगा और कई जिलों में बारिश के साथ-साथ तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
फतेहपुर का तापमान पहुंचा 40 डिग्री के करीब -
मौसम विभाग (IMD weather report) ने जानकारी दी हैं कि गुरुवार को उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म जिला फतेहपुर रहा। यहां अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान पूरे प्रदेश में सबसे अधिक था।
वहीं, बहराइच में सबसे कम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस प्रकार, उत्तर प्रदेश में गुरुवार को तापमान में काफी अंतर देखा गया। फतेहपुर में तेज गर्मी का अनुभव हुआ जबकि बहराइच में ठंड का अहसास रहा।