home page

UP Weather : यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

UP weather forecast : भारत के मौसम में इन दिनों उथल-पुथल का माहौल है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में लगातार हो रहे विक्षोभों के साथ-साथ 6 से भी ज्यादा मौसमी सिस्टम एक साथ सक्रिय हैं। इन लगातार बदलती मौसमी प्रणालियों के (weather UP) कारण देश के विभिन्न हिस्सों में हीट वेव से लेकर आंधी-पानी जैसी स्थितियां बनी हुई हैं। इसी के चलते मौसम विभाग ने युपी के मौसम में होने वाले बदलाव को लेकर अपडेट जारी किया हैं...
 
 | 
UP Weather : यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट 

HR Breaking News - (UP Weather Update): उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। गर्मी की तपिश से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की बात यह है कि आने वाले दिनों में हवाएं तेज होने वाली हैं लेकिन साथ ही आंधी-पानी के भी आसार हैं।

इन दिनों लोगों को दिन की गर्मी तो पहले से ही परेशान कर रही है अब रात की गर्मी भी (UP weather news) बढ़ने लगी है। मंगलवार को कानपुर में रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो पिछले 24 घंटों में 7.5 डिग्री की वृद्धि है। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों में 50 से 55 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। रविवार को गरज चमक के साथ बूंदाबांदी की भी संभावना है।


भारत के मौसम में इन दिनों उथल-पुथल मची हुई है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में विक्षोभों के साथ-साथ 6 से भी ज़्यादा मौसमी सिस्टम एक साथ एक्टिव हो चुके हैं। इस वजह (UP Heat Wave Alert) से देश के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव से लेकर आंधी-पानी जैसी स्थितियां बनी हुई हैं। उत्तर प्रदेश में भी अगले 72 घंटों में लगातार बदलाव देखने को मिलेंगे। कानपुर और आसपास के इलाकों में 11 अप्रैल को गरज चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।

न्यूनतम तापमान 25 डिग्री पहुंच गया -


रात में तापमान में हुई बढोत्तरी का साफ मतलब हैं कि मौसम में कुछ बदनाव हुआ हैं जिसके चलते रात का तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस से सीधे 25 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। अप्रैल में रात का तापमान सामान्य के आसपास रहा, लेकिन मंगलवार (UP Rain Alert) को यह सामान्य से 04.2 डिग्री अधिक हो गया। बादलों के रहने से रात का तापमान आगे भी अधिक बना रहेगा। दिन का तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस से 38.4 डिग्री सेल्सियस तक रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। यह बदलाव मौसम में आए बदलाव का संकेत है, जिससे रात के तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

72 घंटे तक चलेंगी तेज रफ्तार हवाएं


मंगलवार की रात से शुरू होकर अगले 72 घंटों तक कानपुर और आसपास के क्षेत्र में तेज रफ्तार हवाओं का दौर जारी रहेगा। इन हवाओं की गति 45-55 किमी प्रति घंटा तक रहने का अनुमान है। ये हवाएं सतह पर चलने वाली हैं, जिससे दिन में धूल उड़ने की संभावना है। धूल भरी हवाएं राहगीरों के लिए काफी परेशानी का सबब बन सकती हैं, क्योंकि इससे आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ और दृश्यता में कमी हो सकती है। 


छाए बादल, दिन-रात का तापमान चढ़ा -


पूर्वी उत्तर प्रदेश (up ka mausam) में मौसम का मिजाज बदल रहा है। अप्रैल के पहले सप्ताह में गर्मी का तेज़ असर देखा गया, लेकिन अब मौसम में बदलाव आ गया है। मंगलवार से आसमान में हल्के काले बादल छा गए हैं, जिससे हवा में नमी बढ़ गई है। यह बदलाव अप्रत्याशित है क्योंकि अप्रैल के पहले पखवारे में गरमी का दबदबा होता है। हालांकि दिन और रात के तापमान में अभी भी इजाफा ही देखने को मिला हैं। 

अप्रैल के पहले सप्ताह में पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज गर्मी का प्रकोप जारी रहा। दिन का तापमान सामान्य तापमान (up tempreature) से अधिक रहा। इसी के साथ सूरज की तेज किरणें आग उगलती रहीं। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब तक पहुंच गया, जिससे लोगों को गर्मी से के लिए के लिए संघर्ष करना पड़ा।


 हालांकि मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की सक्रियता का आंशिक असर दिखना शुरू हुआ। नेपाल की तरफ से आए बादलों ने दोपहर के बाद कुछ राहत दी और मौसम सुहाना हो गया। यह बदलाव गर्मी से थोड़ी राहत तो प्रदान करता है, लेकिन मौसम यह राहत लंबे समय तक नहीं रहेगी।